12 जुलाई का इतिहास: जब आरएसएस से हटा प्रतिबंध, स्वतंत्र भारत के इतिहास का अहम दिन

July 12 History: 12 जुलाई इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। वर्ष 1949 में इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर लगाया गया प्रतिबंध सशर्त हटाया गया था।
History of July 12: When the ban on the RSS was lifted—a significant day in the history of independent India.
जब आरएसएस से हटा प्रतिबंध,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Updated on

RSS Ban Revoked 1949: 12 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। वर्ष 1949 में इसी दिन केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर लगाया गया प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ हटा लिया था। यह निर्णय स्वतंत्र भारत के शुरुआती राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है।

महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगा था प्रतिबंध

30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे द्वारा किए जाने के बाद देशभर में तनाव का माहौल बन गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 4 फरवरी 1948 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के दौरान संगठन की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

12 जुलाई 1949 को हटाया गया प्रतिबंध

करीब डेढ़ वर्ष बाद, 12 जुलाई 1949 को सरकार ने कुछ शर्तों के साथ आरएसएस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। बताया जाता है कि संगठन ने लिखित संविधान अपनाने और शांतिपूर्ण एवं सार्वजनिक गतिविधियों के संबंध में कुछ शर्तों को स्वीकार किया, जिसके बाद प्रतिबंध समाप्त किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार लेखाजोखा इस प्रकार है:-

1290 : इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को देश से बाहर निकाला गया।

1346 : लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया।

1673 : नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1690 : विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।

1801 : अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।

1823 : भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज 'डायना' का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण।

1912 : 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

1918 : टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।

1935 : बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

1949 : महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया।

1960 : भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।

1970 : अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ से 600 लोगों की मौत।

1990 : प्रसिद्ध सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।

1994 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी आये।

यह भी पढ़ें:-

1997 : नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।

1998 : फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा।

2001 : अगरतला से ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा की शुरुआत।

2023: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आयुध डिपो पर आतंकवादी हमले में चार सैनिकों की मौत।

2024: नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

2025: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो साल की बच्ची समेत छह लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com