- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Disruption Farola Pumphouse
तकनीकी खराबी से संभाजीनगर की जलापूर्ति बाधित, फारोला पंपगृह ठप; ट्रांसफार्मर में पाई गई खराबी
Water Supply: संभाजीनगर में तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित रही। फारोला पंपगृह में बार-बार ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति ठप हुई। मनपा व महावितरण की संयुक्त कार्रवाई से सप्लाई आंशिक रूप से बहाल की गई।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Corporation Water Supply Disruption: छत्रपति संभाजीनगर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में मंगलवार को तकनीकी कारणों से बाधा उत्पन्न हुई। मनपा के के जलापूर्ति यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, शहर को पानी उपलब्ध कराने वाली 65 एमएलडी और 100 एमएलडी क्षमता की योजनाओं के अंतर्गत फारोला पंपगृह में सुबह 4.25 बजे ट्रिपिंग की समस्या के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
इसके बाद मनपा कर्मचारियों ने तत्काल सभी इनकमिंग पैनल और विद्युत उपकरणों की जांच की और सुबह 6.00 बजे सप्लाई बहाल की। हालांकि इसके बाद महावितरण कंपनी के 220 केवी फीडर में दोबारा ट्रिपिंग होने से संपूर्ण विद्युत आपूर्ति फिर से बंद हो गई।
इस संबंध में महावितरण कंपनी इंजीनियरोंरों से संपर्क कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। सुबह 7.35 बजे 33 केवी फीडर से सप्लाई शुरू की गई और 65 एमएलडी तथा 45 एमएलडी क्षमता की योजनाओं के तहत फारोला पंपगृह के पंप सुबह 8.35 बजे चालू किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा एआई हब, MGM में जुटेंगे दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ; भविष्य की तकनीक पर फोकस
‘नवभारत’ लेकर आया मानकापुर स्पोर्ट्स हब का पूरा मास्टर प्लान, देखें खेलों की नई नगरी की पहली झलक
लापता लेडीज! महाराष्ट्र से हर दिन गायब हो रहीं 125 से ज्यादा महिलाएं, बजट सत्र में गूंजा सुरक्षा का मुद्दा
वर्धा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 दुकानदारों का सामान जब्त, व्यापारियों में नाराजगी; कार्रवाई पर उठे सवाल
इसके बाद मनपा कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर नए फारोला पंपगृह के सभी पैनल, सब स्टेशन, ट्रांसफार्मर और पंप मशीनरी की जांच की। इस दौरान 2000 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर क्रमांक 1 और 2 में तकनीकी खराबी पाई गई।
बंद रही जलापूर्ति
इसके चलते ट्रांसफार्मर क्रमांक 3 और 4 को चार्ज कर दोपहर 3.05 बजे 100 एमएलडी योजना के तहत पंपिंग दोबारा शुरू की गई। इस पूरी घटना के कारण 23 दिसंबर को सुबह 4.25 बजे से सुबह 8.35 बजे तक 65 एमएलडी और 45 एमएलडी योजनाओं की जलापूर्ति बाधित रही। वहीं 100 एमएलडी योजना की जलापूर्ति सुबह 4.25 बजे से दोपहर 3.05 बजे तक बंद रही।
यह भी पढ़ें:-वक्फ संस्थाओं को बड़ी राहत, उम्मीद पोर्टल पंजीकरण की समय-सीमा 6 माह बढ़ी; न्यायाधिकरण से मिली राहत
इसके चलते 65 एमएलडी और 45 एमएलडी योजनाओं में कुल 4 घंटे 10 मिनट तथा 100 एमएलडी योजना में कुल 10 घंटे 40 मिनट तक जलापूर्ति बाधित रही। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तकनीकी कारणों से शहर की जलापूर्ति कुछ समय के लिए विस्कळीत रहेगी।
नागरिकों से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए प्रशासन ने सहयोग की अपील की है। यह जानकारी मनपा के कार्यकारी अभियंता डी पी गायकवाड, जलापूर्ति यांत्रिकी विभाग ने दी
Chhatrapati sambhajinagar water supply disruption farola pumphouse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NCERT की 8वीं की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ पर भड़के CJI, कहा- ‘संस्था को बदनाम करने नहीं देंगे’
Feb 25, 2026 | 12:47 PMप्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं पूनम पांडे, भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ये सच में बदलाव है या ड्राम
Feb 25, 2026 | 12:45 PMआपका चेहरा ही बनेगा पासवर्ड, जानिए Face ID कितना सुरक्षित है और क्या इसे धोखा दिया जा सकता है?
Feb 25, 2026 | 12:45 PMछत्रपति संभाजीनगर बनेगा एआई हब, MGM में जुटेंगे दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ; भविष्य की तकनीक पर फोकस
Feb 25, 2026 | 12:44 PMक्या आप भी होली के बाद बाल झड़ने से डरते हैं? ये 3 आसान स्टेप्स आपके बालों को रखेंगे सुरक्षित
Feb 25, 2026 | 12:41 PMहोलिका दहन की राख से करें ये काम, पलट जाएगी किस्मत!
Feb 25, 2026 | 12:41 PMकार्यकाल खत्म होने के बाद भी सरपंच ही संभालेंगे ग्राम पंचायत की कमान, महाराष्ट्र सरकार ने लिया अहम फैसला
Feb 25, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM













