प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं पूनम पांडे, भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ये सच में बदलाव है या...

Poonam Pandey Meets Premanand Ji Maharaj: पूनम पांडे वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में प्रवचन सुनती नजर आईं। मंदिर में दर्शन के दौरान उनका भावुक वीडियो वायरल हो गया।
Poonam Pandey At Premanand Maharaj Ashram
पूनम पांडे और प्रेमानंद महाराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Ashram: अपनी बोल्ड इमेज और विवादों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे इन दिनों एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दे रही हैं। पूनम का यह बदला हुआ रूप देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं।

वायरल तस्वीरों और वीडियो में पूनम पांडे को वृंदावन की गलियों में ई-रिक्शा में बैठे देखा गया। इसके बाद वह प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रवचन सुना। आश्रम में वह आम श्रद्धालुओं के बीच सादगी भरे कपड़ों में बैठी नजर आईं। उनके चेहरे पर किसी तरह की ग्लैमर झलक नहीं थी, बल्कि एक शांत और भावुक भाव दिखाई दे रहा था।

भावुक दिखीं पूनम पांडे

एक अन्य वीडियो में पूनम को मंदिर में भगवान के दर्शन करते हुए देखा गया। वह काफी भावुक दिखीं और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए। उनके चेहरे पर होली का रंग लगा हुआ था। दरअसल, इन दिनों वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। ऐसे में पूनम का वहां पहुंचना लोगों के लिए और भी चर्चा का विषय बन गया।

यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उनके इस बदलाव की सराहना की और कहा कि जीवन में आध्यात्म की ओर रुख करना सकारात्मक कदम है। वहीं कुछ लोगों ने इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बताया। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद पूनम किसी निजी परेशानी से गुजर रही हैं, इसलिए आध्यात्म का सहारा ले रही हैं।

पूनम पांडे की सादगी और भक्ति

हालांकि पूनम पांडे की ओर से इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनके इस नए अंदाज ने लोगों को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है। ग्लैमर और विवादों से दूर, सादगी और भक्ति में डूबी पूनम की यह झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि यह बदलाव स्थायी है या फिर यह भी एक क्षणिक चर्चा बनकर रह जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com