- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar New Water Supply Plan 200 Mld Electricity Cost
Sambhajinagar की नई जल योजना पर बढ़ेगा मनपा का भार, बिजली बिल पहुंचेगा 7 करोड़ मासिक
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhatrapati Sambhajinagar की 200 एमएलडी नई जल योजना जल्द पूरी होगी, लेकिन जायकवाड़ी से पानी पंपिंग पर हर माह लगभग 7.20 करोड़ रुपए का बिजली खर्च मनपा के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar News: शहर के भविष्य के पानी संकट को दूर करने के लिए बनाई गई 200 एमएलडी क्षमता वाली नई जलापूर्ति योजना नए वर्ष में पूर्ण होने के आसार हैं। योजना की बिजली पर भारी निर्भरता मनपा की आर्थिक तंगहाली और बढ़ा सकती है।
जायकवाड़ी बांध से पानी पंपिंग करने के लिए लगाए गए हाई-कैपेसिटी मोटरों का मासिक बिजली खर्च करीब 7 करोड़, 20 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। जैकवेल क्षेत्र में लगाए गए 3,700 एचपी के पंपों से प्रति घंटा 45 लाख लीटर पानी शहर में भेजा जाएगा, पर इसके लिए प्रति घंटे करीब 1 लाख रुपए की बिजली खर्च होगी।
बता दें कि पहले समय में जहां पानी होता था, लोग वहीं बसते थे। लेकिन अब इसके विपरीत जहां हम बसते हैं, वहां पानी पहुंचाना जरूरी हैं। बहुमंजिली इमारतें इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। इतना ही नहीं खेती-बाड़ी की फसलें भी प्रकृति द्वारा तय थी।
सम्बंधित ख़बरें
21 मौतों के बाद जागा प्रशासन! हौज रानी के होटलों की जांच शुरू, नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी
छत्रपति संभाजीनगर में वालूज एमआईडीसी में एफडीए का छापा, नियमों के उल्लंघन पर 36 लाख का पेय पदार्थ जब्त
जहां पानी नहीं वहां वर्षा पोषित फसलों को साधा गया और जहां सतही पानी उपलब्ध था वहां धान गेहूं ने जगह बनाई। आज इसके विपरीत हम खेतों में पानी के लिए पाताल पहुंच गए।
नई जल योजना से 35 गांवों को होगा लाभ
नई जल योजना का लाभ शहर के साथ ही विस्तृत क्षेत्र के 35 गांवों को भी मिलेगा। इन क्षेत्रों में अधिक स्थायी व नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बढ़ती आबादी को देखते हुए योजना बेहद जरूरी मानी जा रही है, पर भारी बिजली बिल के चलते भविष्य में मनपा को बड़ा वित्तीय भार उठाना पड़ने की बात सामने आई है।
उच्च क्षमता के पंपों पर होगा भारी खर्च
इस आधार पर दैनिक विजली खर्च 24 लाख रुपए के हिसाब से बिजली पर प्रति माह 7 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च होंगे। यह खर्च सिर्फ जायकवाड़ी से नक्षत्रवाड़ी तक पानी लाने पर होगा। नक्षत्रवाड़ी एमबीआर जलटंकी, फारोला जलशुद्धिकरण केंद्र व अन्य का बिजली खर्च इसमें शामिल नहीं है।
ऐसे में कुल बिजली खर्च 100 करोड़ रुपए से भी अधिक होने की संभावना सूत्रों ने जताई है। उल्लेखनीय है कि नई जल योजना के पहले चरण के ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं, हालांकि, कुछ तकनीकी, मैकेनिकल व कनेक्शन से जुड़े कुछ काम अभी आधे अधूरे हैं व उन्हें पूरा करने में 3 से 4 महीने का समय और लग सकता है, जायकवाड़ी से शहर तक 2,500 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन बिछाई गई है।
ये भी पढ़ें :- Thane: जमील शेख की पत्नी खुशनुमा ने राबोड़ी से टिकट मांगा, नजीब मुल्ला को सीधी चुनौती
यही नहीं, 1,200 मिमी व्यास की एक और पाइपलाइन भी पूर्ण की गई है। दूसरे चरण में इस लाइन के लिए 1,200 एचपी क्षमता के 4 इलेक्ट्रक पंप लगाए जाएंगे। पुरानी जल योजना में आपातकाल में पानी उठाने की क्षमता होने से इस बार अतिरिक्त क्षमता के पंप लगाने का फैसला लिया गया है।
Sambhajinagar new water supply plan 200 mld electricity cost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में होगा पछतावा
Jun 05, 2026 | 04:09 AMलोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score
Jun 05, 2026 | 02:55 AMAaj Ka Rashifal 5 June 2026: जून के पहले शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल
Jun 05, 2026 | 12:15 AMWardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Jun 04, 2026 | 11:51 PMलखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान
Jun 04, 2026 | 11:28 PMनोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
Jun 04, 2026 | 11:24 PMजितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी
Jun 04, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














