- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Job Recommendations Corporators Pressure
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में नौकरी के लिए 700 से अधिक सिफारिशें, सीमित पद; लेकिन प्रशासन पर दबाव
Sambhajinagar Municipal Jobs: संभाजीनगर में मनपा नौकरी के लिए नगरसेवकों की सिफारिशें तेजी से बढ़ रही हैं। अब तक 700 से अधिक आवेदन, जबकि उपलब्ध पद सीमित होने से प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
- Written By: अंकिता पटेल

Sambhajinagar Corporator Recommendation Controversy( Source: Social Media )
Sambhajinagar Corporator Recommendation Controversy: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में नौकरी दिलाने के लिए नगरसेवकों के सिफारिशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 700 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं, जबकि उपलब्ध पदों की संख्या सीमित होने से प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
115 नगरसेवकों में से कई अपने समर्थकों व करीबी सहयोगी को नौकरी दिलाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। चुनाव के कुछ ही हफ्तों बाद सिफारिशों का यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जिससे प्रशासन पर दबाव साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट पद्धति से संचालित की जा रही है, जिसके लिए तीन निजी एजेंसियां नियुक्त की गई हैं। हालांकि, इस व्यवस्था में भी सिफारिशों का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
कुछ नगरसेवक अपने समर्थकों को अस्थायी या संविदात्मक आधार पर काम दिलाने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर सिफारिश किए गए उम्मीदवारों को अवसर नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा सकता है।
कुछ मामलों में दबाव की रणनीति अपनाने की भी चर्चा है, जिससे प्रशासन सतर्क रुख अपनाए हुए है। इस पूरे मामले की जानकारी महापौर समीर राजूरकर तक पहुंचाई गई है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित
अब प्रशासन के सामने सीमित पदों, विभागीय जरूरतों व बढ़ती अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाकर निर्णय लेने की चुनौती है। बढ़ती सिफारिशों के कारण भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
संविदा भतीं में भी बाहरी हस्तक्षेप बढ़ने की बात सामने आ रही है, जिससे योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए स्पष्ट नीति बनाकर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया लागू करना जरूरी है। यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था व राजनीतिक हस्तक्षेप के बीच संतुलन की परीक्षा बनता जा रहा है।
Chhatrapati sambhajinagar municipal job recommendations corporators pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM










