टिकट कटते ही शिंदे सेना में बगावत, शिंदे सेना कार्यालय में महिलाओं ने दिया धरना

Women Workers Protest: संभाजीनगर मनपा चुनाव में शिंदे सेना के भीतर असंतोष फूट पड़ा। महिला महानगरप्रमुख शारदा घुले को टिकट न मिलने पर महिला कार्यकर्ताओं ने शिवसेना कार्यालय में धरना दिया।
As soon as the tickets were distributed, a rebellion broke out in the Shinde faction, and women staged a protest at the Shinde faction's office.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि पर सत्ताधारी शिंदे सेना में अंतर्गत असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

महिला महानगरप्रमुख शारदा घुले को चुनावी टिकट न दिए जाने के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना के शहर कार्यालय में धरने पर बैठ गई, अचानक हुए इस घटनाक्रम से पार्टी कार्यालय में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि शारदा घुले ने लंबे समय तक पार्टी संगठन के लिए निष्ठा और मेहनत से काम किया है। इसके बावजूद ऐन चुनाव के समय उनका टिकट काटा जाना बेहद अन्यायपूर्ण है।

महिलाओं का कहना था कि संगठन को मजबूत करने में जिन नेताओं ने दिन-रात मेहनत की, उन्हें नजरअंदाज कर नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।

शिवसेना के शहर कार्यालय में धरने पर बैठ महिला कार्यकर्ता

धरने के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया। कई महिला कार्यकर्ताओं की आंखों में आंसू देखे गए। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए टिकट वितरण के फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की।

कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में नारेबाजी भी होती रही, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूत्रों के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन से शिंदे सेना के स्थानीय नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पहुंचकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की। और उनकी भावनाएं शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com