-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar City Will Soon Get Rid Of Parking Problem Facility Of Paid Parking Will Be Available
छत्रपति संभाजीनगर शहर को जल्द मिलेगी पार्किंग की समस्या से निजात, पेड पार्किंग की मिलने वाली है सुविधा
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर : शहर में बिगड़ती पार्किंग समस्या (Parking Problem) के समाधान के लिए महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने त्रिसूत्री कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसमें अनियमित पार्किंग को रोकने के लिए आंतरिक सड़कों पर सफेद पट्टी मारे जाएंगे। मुख्य चौराहों के पास यातायात (Traffic) की समस्या हल करने के लिए नियोजन और महानगरपालिका के खुली जमीन पर पेड पार्किंग (Paid Parking) पूरी क्षमता से कार्यान्वित करना शामिल है।
महानगरपालिका कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में पार्किंग योजना को लेकर बैठक हुई। अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटिल, रवींद्र निकम, उपायुक्त अपर्णा थेटे, नगर नियोजन विभाग के सिटी इंजीनियर एबी देशमुख, संजय कोम्बे, कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) दिलीप गांगुर्दे, सभी वार्ड अधिकारी, संपत्ति विभाग के शेख मोइन, पार्किंग ठेकेदार स्नेहल सलगरकर के अलावा बैठक में महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
शहर की विभिन्न सड़कों पर अवैध पार्किंग के कारण जाम लगता है और राहगीरों को परेशानी होती है। इसके चलते निर्णय लिया गया कि शहर अभियंता की देखरेख में महानगरपालिका की पार्किंग टीम पुलिस विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर शहर में सबसे ज्यादा पार्किंग की समस्या वाली सड़कों की सूची तैयार करेगी। इन सड़कों के किनारे जगह का सीमांकन कर पार्किंग का अनुशासन लागू किया जाएगा। साथ ही अति गंभीर भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहों के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित करने के लिए ऐसे सभी चौकों की सूची तैयार की जाएगी और महानगरपालिका और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
अगली बैठक 18 अप्रैल को
महानगरपालिका कमिश्नर ने आदेश दिया कि महानगरपालिका द्वारा संचालित विभिन्न पार्किंग स्थलों की पूर्ण क्षमता के लिए नए टेंडर निकाले जाएंगे और नए स्थानों को चिन्हित कर वहां पेड पार्किंग शुरू करने के लिए विश्लेषण किया जाएगा। चूंकि अगली बैठक 18 अप्रैल को निर्धारित है, संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों पर एक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
Chhatrapati sambhajinagar city will soon get rid of parking problem facility of paid parking will be available
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














