बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Adarsh Cooperative Society Scam: छत्रपति संभाजीनगर में 200 करोड़ रुपये के आदर्श पतसंस्था घोटाले के खिलाफ पीड़ितों ने इम्तियाज जलील के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर थालीनाद आंदोलन किया।
- Written By: आकाश मसने
छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते आदर्श पतसंस्था घोटाले के पीड़ित (फोटो नवभारत)
Adarsh Cooperative Society Scam Protest: छत्रपति संभाजीनगर में आदर्श नागरी सहकारी पतसंस्था में हुए लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले से प्रभावित जमाकर्ताओं का दर्द बुधवार को एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। पूर्व सांसद और AIMIM नेता इम्तियाज जलील के नेतृत्व में सैकड़ों जमाकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने थालीनाद आंदोलन कर शासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान अनेक जमाकर्ताओं ने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटियों की शादी रुकी हुई है, ऑपरेशन कराने तक के पैसे नहीं हैं और जीवनभर की जमा-पूंजी फंस जाने से पूरा परिवार आर्थिक संकट में है। उन्होंने प्रशासन से अपने हक का पैसा जल्द वापस दिलाने की मांग की।
क्या है आदर्श पतसंस्था घोटाला?
आदर्श पतसंस्था घोटाला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से साल 2022 सामने आया था। यह लगभग 200 करोड़ का एक बड़ा वित्तीय घोटाला है। इसमें हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की जमा पूंजी फंस गई है। घोटाले का मुख्य आरोपी में आदर्श नागरिक सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष अंबादास मानकापे और अन्य संचालक है।
सम्बंधित ख़बरें
जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
आरोप है कि बिना किसी गारंटी के लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का कर्ज निकाला गया और रकम हड़प ली गई। कई मामलों में खाताधारकों को पता भी नहीं था और उनके नाम से लोन निकाल लिए गए। इस घोटाले से लगभग 32,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।
वर्ष 2022 में सामने आए आदर्श नागरी सहकारी पतसंस्था घोटाले के बाद हजारों जमाकर्ताओं की वर्षों की मेहनत की कमाई फंस गई। किसी ने नौकरी के दौरान बचत की राशि जमा की थी तो किसी ने खेती बेचकर प्राप्त धन पतसंस्था में रखा था। संस्था के डूबने के बाद आज तक बड़ी संख्या में जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिल सकी है। इसी के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया गया।
बारिश में भी नहीं डिगे आंदोलनकारी
बुधवार सुबह से ही छत्रपति संभाजीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जमाकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए। दोपहर में तेज बारिश होने के बावजूद आंदोलनकारी डटे रहे और थालियां बजाकर शासन का ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना था कि जब तक जमा राशि वापस नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इम्तियाज जलील का सरकार पर निशाना
पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि अपनी जमा राशि मिलने की प्रतीक्षा करते-करते अब तक 75 जमाकर्ताओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य आर्थिक घोटालों के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन आदर्श पतसंस्था प्रकरण में जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी जमाकर्ताओं का पैसा लौटाए बिना दोषियों को राहत नहीं मिलने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आंदोलन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई जमाकर्ताओं ने अपनी आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां विस्तार से बताईं। जिलाधिकारी ने उनकी मांगों और समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
