Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल

Nagpur Zero Mile: जीरो माइल पर मेट्रो निर्माण के दौरान BSNL की केबल क्षतिग्रस्त होने से पश्चिम नागपुर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा ठप हो गई। बैंक, सरकारी कार्यालय और कारोबार प्रभावित हुए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 02, 2026 | 10:43 AM

नागपुर, जीरो माइल, बीएसएनएल केबल क्षतिग्रस्त, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Zero Mile Cable Damage: जीरो माइल के पास निर्माण कार्य के शुरू होते ही समस्याओं का अंबार लगना शुरू हो गया है। महा मेट्रो ने बुधवार को कार्य के दौरान भारत संचार निगम लि। (बीएसएनएल) का केबल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसके कारण पश्चिम नागपुर का अधिकांश हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद हो गई है।

इंटरनेट सेवा बंद होने से पूरे क्षेत्र में लोगों को कारोबार करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में सरकारी कार्यालय से लेकर बैंकों के हेड क्वार्टर तक हैं। सभी जगह काम बंद हो गया है।

मेट्रो कार्य के दौरान बीएसएनएल केबल क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रही इंटरनेट सेवा

सबसे बड़ी बात यह है कि यह क्षेत्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपना विधानसभा क्षेत्र है। उनके क्षेत्र में ही इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जानकारों ने बताया कि नेट बंद होने के बाद अधिकांश कार्यालय के लोगों ने बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया। लोगों ने इंटरनेट बंद होने की जानकारी भी दी लेकिन देर रात तक केबल दुरुस्त नहीं हो पाया है।

सम्बंधित ख़बरें

बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई

नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र

गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट

जानकारों की मानें तो केबल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बीएसएनएल इसका पूरा ठीकरा महा मेट्रो पर फोड़ रही है। इस मुद्दे पर न तो बीएसएनएल के अधिकारी और न ही मेट्रो के अधिकारी कुछ बोलने को सामने आ रहे हैं। उनके पास यह भी जवाब नहीं है कि केबल को कितने समय में दुरुस्त किया जाएगा।

बड़े विभागों के मुख्य कार्यालय

पश्चिम नागपुर में न केवल निजी कार्यालय हैं बल्कि दर्जनों बैंक भी हैं। कई कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ-साथ अधिकांश सरकारी कार्यालय हैं। इनका दैनिक काम इंटरनेट से ही चलता है। इतना ही नहीं सरकारी काम भी अब ऑनलाइन हो गया है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र

ऐसे में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। वस्तुस्थिति जानने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन एक भी अधिकारी जानकारी देने सामने नहीं आए, पीआरओ ने भी जानकारी देना उचित नहीं समझा। उनसे भी संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया परंतु कॉल रिसीव नहीं किया।

Zero mile metro work bsnl cable damaged internet outage nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 10:43 AM

Topics:  

  • BSNL
  • Maharashtra News
  • Nagpur Metro
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.