Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र

Nagpur Aapli Bus: नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने 'आपली बस' सेवा को मजबूत बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर जल्द श्वेतपत्र भी जारी होगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 02, 2026 | 10:28 AM

नागपुर, आपली बस, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Aapli Bus Transport Department: नागपुर महानगरपालिका के परिवहन विभाग को सशक्त बनाने और ‘आपली बस’ सेवा के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के लिए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को तत्काल उत्कृष्ट और सर्वसमावेशक ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर एक श्वेतपत्र जारी करने की भी घोषणा की है।

राजस्व बढ़ाने पर विशेष जोर

आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने ‘आपली बस’ के जरिए ‘नॉन-फेयर रेवेन्यू’ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और इसके लिए तत्काल एक अच्छे सलाहकार की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। मनपा की कबाड़ (स्क्रैप) हो चुकीं बसों का रचनात्मक उपयोग करने की एक अनूठी योजना भी सामने रखी गई है।

इन बसों को मिनी लाइब्रेरी या छोटे रेस्टोरेंट में तब्दील कर निजी संस्थाओं के माध्यम से मनपा मुख्यालय, आईटी पार्क, मिहान और मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ा किया जाएगा जिससे मनपा की आय में वृद्धि हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट

Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा

Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित

नई विज्ञापन नीति और बस डिपो का व्यावसायीकरण

देश के अन्य प्रमुख शहरों की तर्ज पर ‘आपली बस’ पर निजी संस्थाओं के विज्ञापन लगाने के लिए नई विज्ञापन और होर्डिंग नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा मनपा के सभी बस डिपो को ‘मोनेटाइज’ किया जाएगा, इन जगहों का उपयोग पार्किंग, पेट्रोल पंप,रेस्टोरेंट और शॉपिंग जैसे व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जाएगा जिससे नागपुर मनपा को भारी आर्थिक लाभ मिलेगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार

  • प्रीमियम बसे और परिवहन कार्ड नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मनपा ने कई नई सेवाओं की रूपरेखा तैयार की है। महिला
  • बचत समूहों और आशा स्वयंसेविकाओं के माध्यम से नागरिकों को परिवहन कार्ड बांटे जाएंगे।
  • शहर के विभिन्न मॉल्स, सिनेमाघरों, एमआईडीसी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसके लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।
  • शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कंपनियों के लिए ‘प्रीमियम बस सेवा’ और ‘एयरपोर्ट सेवा’ का विस्तार किया जाएगा।
  • ‘मेट्रो इंटीग्रेटेड सर्विस’ का भी विस्तार किया जाएगा।
  • आने वाले समय में एनएमआरडीए क्षेत्र में दी जाने वाली परिवहन सेवाओं, सुविधाओं और टिकट दरों को लेकर संबंधित विभागों के साथ
  • तत्काल बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:- गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोरभवन बस अड्डे का होगा आधुनिकीकरण

परिवहन समिति, सभापति, मंगला खेकरे ने कहा मोरभवन बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की उत्तम व्यवस्था, प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम), बसों के समय की जानकारी देने वाले ‘डिजिटल डिस्प्ले’ और स्टैंड के चारों ओर आधुनिक शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे। मोरभवन परिसर का कंक्रीटीकरण और सौंदर्याकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर के विभिन्न बस स्टॉप पर नागरिकों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और खापरी डिपो की सुरक्षा के लिए मजबूत लोहे व तारों की बाड़ (फेसिंग) लगाई जाएगी।

Apli bus vision document transport department white paper nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 10:28 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NMC
  • Public transport service

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.