-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Aurangabad Municipal Corporation Will Charge Drinking Water Tax Of 2 Thousand Rupees
औरंगाबाद महानगरपालिका वसूलेंगी 2 हजार रुपए पेयजल कर
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

संभाजीनगर नगरपालिका सोर्स सोशल मीडिया
औरंगाबाद : बीते कई सालों से औरंगाबाद वासी पेयजल कर (Drinking Water Tax) की राशि में 50 प्रतिशत कटौती (Deduction) करने की मांग कर रहे थे। गत महीने जिले के तत्कालीन पालकमंत्री सुभाष देसाई ने औरंगाबाद में महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर निवासी और व्यावसायिक नल कनेक्शन (Tap Connection) की कर राशि में 50 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया था। तत्कालीन पालकमंत्री देसाई के आदेश पर 4 जुलाई सोमवार से अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह जानकारी महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे ने दी।
50 प्रतिशत कटौती कर पेयजल कर वसूला जाएगा
उन्होंने बताया कि महानगरपालिका ने इस वर्ष से संपत्ति कर और पेयजल कर एक ही डिमांड नोट के माध्यम से देने का निर्णय लिया है। उसके अनुसार उसमें 1/2 इंच के निवासी कनेक्शन के लिए 4 हजार 50 रुपए का पंजीकरण किया हुआ था। सॉफ्टवेयर में अब बदलाव कर वह रकम 2 हजार रुपए की गई है। जिसके चलते आगामी सोमवार से औरंगाबाद के निवासी नल कनेक्शन धारक 2 हजार रुपए पेयजल कर भर पाएंगे। बता दे कि शहर में पिछले कई सालों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बरकरार है। पेयजल आपूर्ति की समस्याओं के चलते वर्तमान में शहरवासियों को 5 से 6 दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति जारी है। जिससे नागरिकों में महानगरपालिका प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। बल्कि, बीते कई सालों से शहरवासी महानगरपालिका द्वारा 5 से 6 दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करने के बावजूद निवासी नल कनेक्शन धारक से हर साल 4 हजार 50 रुपए पेयजल कर वसूलने पर काफी नाराज थे। शहरवासियों की नाराजगी दूर करने के लिए जिले के तत्कालीन पालकमंत्री सुभाष देसाई ने गत महीने महानगरपालिका कमिश्नर और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नागरिकों को राहत पहुंचाते हुए पेयजल कर में 50 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया था। उस निर्णय के बाद देसाई के आदेश पर अमलीजामा पहनाने के लिए कमिश्नर पांडेय ने एक समिति का गठन किया था। समिति ने एक पखवाड़ा अभ्यास कर अपनी रिपोर्ट प्रशासक पांडेय को सौंपी। इसी दरमियान राज्य में सत्ता परिवर्तन के विवाद के बीच महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय का तबादला शहर के सिडको प्रशासक के रुप में किया गया। अपने तबादले के पूर्व महानगरपालिका प्रशासक पांडेय ने पेयजल कर कटौती के ठराव को मंजूरी दी। जिसके चलते महानगरपालिका द्वारा आगामी सोमवार 4 जुलाई से इस पर अमलीजामा पहनाकर शहर के सभी नल कनेक्शन धारकों से 50 प्रतिशत कटौती कर पेयजल कर वसूला जाएगा। जिसमें निवासी नल कनेक्शन धारक से 2 हजार रुपए पेयजल कर के रुप में वसूले जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त अपर्णा थेटे ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर वापिस लें भारत
इसमें आधा इंच नल कनेक्शन के लिए 4 हजार 50 के बजाए 2 हजार रुपए, 3/4 इंच के लिए 6 हजार 400 रुपए के बजाए 3200 रुपए, 1 इंच के लिए 14 हजार 900 रुपए के बजाए 7 हजार 450 रुपए, 1.5 इंच के लिए 65 हजार 280 रुपए के बजाए 32 हजार 625 रुपए, 2 इंच के लिए 1 लाख 8 हजार 700 रुपए के बजाए 54 हजार 350 रुपए, 3 इंच के लिए 1 लाख 73 हजार 950 रुपए के बजाए 86 हजार 975 रुपए, 4 इंच के लिए 2 लाख 60 हजार 900 रुपए के बजाए 1 लाख 30 हजार 450 रुपए, 6 इंच के लिए 4 लाख 34 हजार 850 रुपए के बजाए 2 लाख 17 हजार 425 रुपए, 8 इंच के लिए 6 लाख 52 हजार 300 रुपए के बजाए 3 लाख 26 हजार 150 रुपए दाम तय किए गए है। इस तरह सभी निवासी और व्यावसायिक पेयजल कर में 50 प्रतिशत छूट दी गई है।
Aurangabad municipal corporation will charge drinking water tax of 2 thousand rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला
Jun 22, 2026 | 07:01 AMमहाराष्ट्र मानसून सत्र आज से, कर्जमाफी और सूखे के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी को तैयार विपक्ष
Jun 22, 2026 | 07:00 AMसिंधु जल संधि से POK तक… भारत के कूटनीतिक प्रहार से बैकफुट पर पाक, दुनिया के सामने खुली पोल
Jun 22, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 22 जून LIVE: बंगाल में आज अपना पहला बजट पेश करेंगी भाजपा सरकार
Jun 22, 2026 | 06:49 AMNavabharat Nishanebaaz: राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा, प्राण जाएंगे छूट
Jun 22, 2026 | 06:44 AMपहले ही दौर में टूटी बातचीत! लेबनान मुद्दे पर उलझे अमेरिका और ईरान, 80 मिनट की बैठक के बाद किया वॉकआउट
Jun 22, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














