महाराष्ट्र मानसून सत्र आज से, कर्जमाफी और सूखे के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी को तैयार विपक्ष

Maharashtra Monsoon Session: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। किसानों की कर्जमाफी, सूखे की आशंका और राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।
Maharashtra Monsoon Session Update
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मानसून सत्र से पहले (सौ. एक्स )
Published on
Updated on

Maharashtra Monsoon Session Update: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से मुंबई में शुरू हो रहा है। किसानों की कर्जमाफी, सूखे जैसे हालात, पानी की कमी और राजनीतिक उठापटक जैसे मुद्दों के कारण सत्र के काफी हंगामेदार रहने की संभावना है।

विपक्ष ने इस सत्र में सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सत्र में किसानों की कर्जमाफी सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है। राज्य सरकार ने बजट सत्र में 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी शेतकरी कर्जमुक्ति योजना' की घोषणा की थी, लेकिन योजना की शर्तों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विपक्ष सरसकट कर्जमाफी की मांग कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर विधायक रोहित पवार और किसान नेता रविकांत तुपकर भी आंदोलन कर चुके हैं। ऐसे में सदन में सरकार को तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

सांसदों की बगावत का भी असर

उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की हाल ही में हुई टूट और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 'ऑपरेशन टाइगर' की राजनीतिक चर्चा भी सत्र में सुनाई दे सकती है। विपक्ष के सामने एकजुट होकर सत्ता पक्ष का मुकाबला करने की चुनौती रहेगी।

चाय पार्टी का विपक्षी बहिष्कार

उधर, विपक्ष ने सत्र से पहले होने वाली परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार कर दिया। इसके साथ ही विपक्ष ने सरकार से सूखा, कर्जमाफी समेत अन्य मुद्दों पर जवाब देने कहा।

जहरीली शराब और आरक्षण का मुद्दा

पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत का मामला भी विपक्ष उठाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण को लेकर सरकार के फैसले पर भी सदन में तीखी बहस होने की संभावना है। इन सभी मुद्दों के कारण मानसून सत्र के काफी गरमाने के आसार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com