-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Ai Banned In Classrooms For Children Under 13 Ai Ban For Kids
13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला
- Written By: सिमरन सिंह
AI Ban for Kids: AI आज के समय में रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसको देखते हुए एक देश ने अपने देश के 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए AI के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।

AI Ban for Kids (Source. Navbharat Desk)
Generative AI in Schools: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में सभी के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जिसमें स्मार्टफोन से लेकर ऑफिस और स्कूल तक हर जगह AI की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। देखा जा रहा है कि दुनिया के कई देश इस बात पर काम कर रहे हैं कि छात्र पढ़ाई में AI का बेहतर इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच नॉर्वे ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने वैश्विक शिक्षा जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
अब छोटे बच्चे नहीं कर सकेंगे AI का इस्तेमाल
जानकारी के लिए बता दें कि नॉर्वे सरकार ने घोषणा की है कि सितंबर 2026 से कक्षा 1 से 7वीं तक के छात्रों जिसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूलों में जनरेटिव AI टूल्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इस फैसले को सामने रखने के साथ नॉर्वे उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिसने इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए AI के उपयोग पर स्पष्ट प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इस कदम को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम शिक्षा में तकनीक और पारंपरिक सीखने के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयोग साबित होगा।
क्यों लगा AI पर बैन?
इस बैन को लेकर सरकार का कहना है कि बच्चों के बुनियादी सीखने के कौशल को सुरक्षित रखना इस फैसले का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे में अधिकारी बताते है कि AI पढ़ाई में मददगार जरूर हो सकता है लेकिन शुरुआती उम्र में बच्चों को पढ़ना, लिखना और गणित जैसी मूलभूत क्षमताएं खुद विकसित करनी चाहिए। वहीं सरकार ने अपने बयान में आगे कहा कि एक रिसर्च में सामने आया है कि स्कूलों में बिना सोचे-समझे जनरेटिव AI का इस्तेमाल करने से बच्चे सीखने के जरूरी तरीके छोड़ सकते हैं जिससे उनके विकास पर असर पड़ता है। इसके अलावा सरकार को यह भी चिंता है कि कम उम्र के बच्चों में AI के जिम्मेदार उपयोग को लेकर पर्याप्त समझ विकसित नहीं होती। जिससे इसके गलत इस्तेमाल का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा
Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी
Norwegian gov’t bans AI in elementary education. Policy statement: https://t.co/oPOdNxGTgi pic.twitter.com/45c9utJUxR — 高大伟 David Cowhig (@gaodawei) June 21, 2026
बड़े छात्रों को मिलेगी सीमित छूट
इस बैन को सभी छात्रों पर लागू नहीं किया गया है। नई गाइडलाइंस में साफ तौर पर बताया गया है कि 13 वर्ष या उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों को नियंत्रित और निगरानी वाले माहौल में AI टूल्स का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इतना ही नहीं शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे क्लासरूम में AI के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित कर सकें।
ये भी पढ़े: Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
टेक्नोलॉजी को लेकर पहले भी सख्त रहा है नॉर्वे
देखा गया था कि नॉर्वे पहले भी बच्चों और तकनीक से जुड़े मामलों में सख्त कदम उठा चुका है। जिसमें देश ने 2024 में स्कूलों में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं इस साल सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने की दिशा में भी काम कर रही है। ऐसे में कई शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले साल में अन्य देश भी AI के प्रभाव को देखते हुए इस तरह का फैसला अपने देश के बच्चों के लिए ले सकते है।
Ai banned in classrooms for children under 13 ai ban for kids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा
Aug 07, 2026 | 04:00 AMसीएम योगी का अम्बेडकरनगर दौरा: 194 विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सड़क से कौशल विकास तक मिलेगी मजबूती
Aug 07, 2026 | 01:06 AMCM Yogi का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए बनेगी एकीकृत युवा नीति, AI रोबोटिक्स प्रशिक्षण और रोजगार पर होगा फोकस
Aug 07, 2026 | 12:46 AMAgra: इंसानियत की मिसाल बने ऋषभ सक्सेना, जान जोखिम में डालकर गहरे गड्ढे से बचाई बेजुबान की जिंदगी
Aug 07, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal: कृतिका नक्षत्र का खास प्रभाव, मेष से मीन तक पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aug 07, 2026 | 12:05 AMMathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
Aug 06, 2026 | 11:59 PMउद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
Aug 06, 2026 | 11:44 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













