-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 22 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 22 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी भी अंदर फंसे हैं। TMC के अध्यक्ष पद से ममता की छुट्टी हो गई है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य चल रहा है। TMC अध्यक्ष पद से ममता और महासचिव पद से भतीजे की छुट्टी हो गई है। आज पश्चिम बंगाल में आज भाजपा सरकार अपना पहला 2026-27 का बजट पेश करेंगी। बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता है। आगामी टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए आज बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे। दिल्ली में आज ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक होगी, इसकी अध्यक्षता अजीत डोभाल करेंगे। दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 जुलाई LIVE: सरकारी अस्पताल में ही रहेंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट ने पत्नी गीतांजलि की याचिका
आज की ताजा खबर 18 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 17 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 16 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
22 Jun 2026 10:31 PM (IST)
22 Jun 2026 10:31 PM (IST)राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अग्निकांड घटनास्थल का किया दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा, "बहुत दुखद घटना हुई है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा है, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया।
उन्होंने कहा, "बहुत दुखद घटना हुई है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा है, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी… pic.twitter.com/8nShQAZo8o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 10:30 PM (IST)
22 Jun 2026 10:30 PM (IST)ऋतब्रत और बागी लोग CPI(M) से आए: सौगत रॉय
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, हमने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता बनर्जी ने पार्टी बनाई है। ऋतब्रत और दूसरे लोग CPI(M) से आए थे। उनको क्या अहमियत है?
#WATCH दार्जिलिंग | पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "हमने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की... ममता बनर्जी ने पार्टी बनाई है। रिताब्रता और दूसरे लोग CPI(M) से आए थे। उनको क्या अहमियत है?" pic.twitter.com/UE2nZYvHNo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 09:39 PM (IST)
22 Jun 2026 09:39 PM (IST)गांधीनगर में वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल से मिले गुजरात के CM
वर्ल्ड एथलेटिक्स का प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की बोली के लिए बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से मिला।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात: वर्ल्ड एथलेटिक्स का प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की बोली के लिए बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से मिला।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/j9SR28RtFu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 08:43 PM (IST)
22 Jun 2026 08:43 PM (IST)डॉ. अशोक खाडे को पद्म श्री पुरस्कार
पद्म श्री पुरस्कार विजेता डॉ. अशोक खाडे ने कहा, मुझे व्यापार और उद्योग के लिए पुरस्कार मिला है। मैं देहात का रहने का रहना वाला हूं। उद्योग के माध्यम से 3000 लोगों को रोजगार देना ये बड़ी बात है। ये मेरे गांव का सम्मान है। इस पुरस्कार से उम्मीद आई है कि अच्छा काम करके देश का भला करना है। समाज का भला करना है। पीएम मोदी ने मुझे व्यापार उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिया है।
#WATCH दिल्ली: पद्म श्री पुरस्कार विजेता डॉ. अशोक खाडे ने कहा, "मुझे व्यापार और उद्योग के लिए पुरस्कार मिला है। मैं देहात का रहने का रहना वाला हूं...उद्योग के माध्यम से 3000 लोगों को रोजगार देना ये बड़ी बात है। ये मेरे गांव का सम्मान है। इस पुरस्कार से उम्मीद आई है कि अच्छा काम… pic.twitter.com/4kC9YW2LPD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 08:07 PM (IST)
22 Jun 2026 08:07 PM (IST)लखनऊ अग्निकांड हादसे में मृतकों को प्रदेश सरकार द्वारा 5-5 लाख रुपए सहायता का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई: CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 07:29 PM (IST)
22 Jun 2026 07:29 PM (IST)ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी, बागी गुट ने भतीजे को भी लगाया किनारे
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। आज शाम न्यूटाउन में बैठक में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पर से हटा दिया गया है। ममता की जगह अरूप रॉय को नया अध्यक्ष बनाया गया है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी के महासचिव पद से हटा दिया है।
22 Jun 2026 06:57 PM (IST)
22 Jun 2026 06:57 PM (IST)री-इवैल्यूएशन के बाद CBSE की 12वीं कक्षा में अवनी केजरीवाल को मिले 500/500 अंक
अवनी केजरीवाल ने री-इवैल्यूएशन के बाद CBSE की 12वीं कक्षा में 500/500 अंक हासिल किए। अवनी केजरीवाल ने कहा, अभी सब बहुत खुश हैं। 500 अंक की उम्मीद नहीं होती है लेकिन सब बहुत खुश हैं। मेरे अंग्रेजी में 19 नंबर कटे थे जिसकी उम्मीद नहीं थी। अग्रेंजी मुझे सबसे अधिक पसंद है और सबसे मजबूत विषय था। इस लिए री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया। बिजनेस स्टडीज में भी 5 नंबर कटे थे। 3 विषयों में पहले से ही 100-100 नंबर मिले थे। अब मेरे 24 नंबर बढ़ गए।
22 Jun 2026 06:55 PM (IST)
22 Jun 2026 06:55 PM (IST)लखनऊ में अग्निकांड हादसे में मृतक परिवार के प्रति राष्ट्रपति ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लखनऊ में आज आग लगने की एक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
लखनऊ में आज आग लगने की एक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। pic.twitter.com/KfcgxV47Ym
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 06:54 PM (IST)
22 Jun 2026 06:54 PM (IST)लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड में घटनास्थल पहुंचे CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उस जगह पहुंचे जहां आग लगने की घटना हुई थी, घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।
#WATCH लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उस जगह पहुँचे जहाँ आग लगने की घटना हुई थी, घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। pic.twitter.com/ejqBzgd7jY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 06:38 PM (IST)
22 Jun 2026 06:38 PM (IST)लखनऊ अग्निकांड में मृतकों का KGMU में होगा ऑटोप्सी: प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की वाइस चांसलर प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा, अलीगंज में आग की घटना घटी है और जितने को हम बचा सकते हैं हम उनको बचाएंगे लेकिन जिनकी मृत्यु हो गई है उनका पंचनामा करके ऑटोप्सी करानी जरूरी है। अभी सब शुरू हो गया है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की वाइस चांसलर प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा,"अलीगंज में आग की घटना घटी है और जितने को हम बचा सकते हैं हम उनको बचाएंगे लेकिन जिनकी मृत्यु हो गई है उनका पंचनामा करके ऑटोप्सी करानी जरूरी है। अभी सब शुरू हो गया… pic.twitter.com/VIH1eGzMeb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 05:52 PM (IST)
22 Jun 2026 05:52 PM (IST)शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद शिवसेना में हुए शामिल
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।
#WATCH मुंबई: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। pic.twitter.com/czQDmdvLPP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 05:50 PM (IST)
22 Jun 2026 05:50 PM (IST)लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड में मृतक परिवारों के प्रति CM योगी ने जताई संवेदना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक घटना हुई है वहां आग लगने की घटना में कुछ बच्चे चपेट में आए हैं और आग के कारण उनकी दुखद मौत हो गई है। प्रशासन वहां पर राहत कार्य में लगा हुआ है लेकिन उस दुखद घटना के कारण मुझे तत्काल लखनऊ वापस जाना पड़ रहा है। मैं मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं इस पूरे मामले के लिए मैंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अपर प्रमुख सचिव (गृह) को कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मैं स्वयं भी वहां के लिए प्रस्थान कर रहा हूं ताकि इस मामले के दोषियों का पता चल सके और उन्हें हम सजा दे सके।
22 Jun 2026 05:17 PM (IST)
22 Jun 2026 05:17 PM (IST)लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड में घायलों को भेजा गया अस्पताल: ब्रजेश पाठक
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर कहा, एक कोचिंग सेंटर में आग लगी है। सभी घायल छात्रों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर कहा, "...एक कोचिंग सेंटर में आग लगी है। सभी घायल छात्रों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है..." pic.twitter.com/4yBaUCoxPJ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 22, 2026
22 Jun 2026 04:50 PM (IST)
22 Jun 2026 04:50 PM (IST)धनबाद में पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली
झारखंड के लोयाबाद में हुई हिंसक झड़प और उसके बाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को आजसू पार्टी ने आक्रोश रैली निकाली। रैली में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
धनबाद, झारखंड: लोयाबाद में हुई हिंसक झड़प और उसके बाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को आजसू पार्टी ने आक्रोश रैली निकाली। रैली में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत बड़ी संख्या में नेता और… pic.twitter.com/5IVetrhzqa
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 22, 2026
22 Jun 2026 04:35 PM (IST)
22 Jun 2026 04:35 PM (IST)उनको संभालना नहीं आया तभी वे सब हमारे पास आए: मुर्जी पटेल
शिवसेना नेता मुर्जी पटेल ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर कहा, उनके सांसद उनके पास थे तब वे अच्छे थे और अब चले गए तो वह बुराई कर रहे हैं। ये गलत है उनको संभालना नहीं आया तभी वे सब हमारे पास आए हैं। हमारी पार्टी उनका पूरा ध्यान रखेगी।
#WATCH मुंबई: शिवसेना नेता मुर्जी पटेल ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर कहा, 'उनके सांसद उनके पास थे तब वे अच्छे थे और अब चले गए तो वह बुराई कर रहे हैं। ये गलत है उनको संभालना नहीं आया तभी वे सब हमारे पास आए हैं। हमारी पार्टी उनका पूरा ध्यान रखेगी।' pic.twitter.com/rG0VTnMstF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 04:08 PM (IST)
22 Jun 2026 04:08 PM (IST)अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा के बड़े इंतजाम के तहत कुलगाम पुलिस ने जिले के ऊंचे इलाकों, घने जंगलों, नर्सरियों, बागों और दूसरी संवेदनशील जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित हो सके। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। संदिग्ध OGWs और जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली।
कुलगाम, जम्मू-कश्मीर: श्री अमरनाथ जी यात्रा से पहले सुरक्षा के बड़े इंतज़ाम के तहत, कुलगाम पुलिस ने ज़िले के ऊंचे इलाकों, घने जंगलों, नर्सरियों, बागों और दूसरी संवेदनशील जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित हो सके। पुलिस ने कई जगहों पर… pic.twitter.com/S9IUXxUX3B
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 22, 2026
22 Jun 2026 04:02 PM (IST)
22 Jun 2026 04:02 PM (IST)बागियों को सत्यतवादी हरिश्चंद नहीं कह सकते: कांग्रेस
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बागी शिवसेना (UBT) सांसद शिवसेना में शामिल होंगे पर कहा, इन्हें गद्दार नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। इन 6-7 सांसदों को सत्यवादी हरिश्चंद्र तो कह नहीं सकते हैं। आप चुने किसी मकसद से जाते हो, सरकार के खिलाफ सांसदों का एकमद पड़ता है उसमें आप चुने जाते हो। जो उस समय की सरकार थी उनके खिलाफ एक वोट पड़ता है तो ऐसे सांसद जब छोड़कर भागते हैं तब आप समझे कि आपको जिस मद से चुना जाता है आप उसी को धोखा देते हो।
22 Jun 2026 03:39 PM (IST)
22 Jun 2026 03:39 PM (IST)उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी नेताओं संग की बैठक
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम, संगठन से जुड़े मामलों और विधानसभा की रणनीति पर चर्चा की गई।
#WATCH महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम, संगठन से जुड़े मामलों और विधानसभा की रणनीति पर चर्चा की गई।
(सोर्स: शिवसेना-UBT) pic.twitter.com/dFSWo1lVT2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 03:16 PM (IST)
22 Jun 2026 03:16 PM (IST)लखनऊ में अलीगंज लाइब्रेरी में लगी आग, बचाव कार्य जारी
पुरानिया इलाके के पास अलीगंज लाइब्रेरी में आग लग गई, आग बुझाने और बचाव का काम जारी है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पुरानिया इलाके के पास अलीगंज लाइब्रेरी में आग लग गई, आग बुझाने और बचाव का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/mUOFfvT2Zf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 2026 02:08 PM (IST)
22 Jun 2026 02:08 PM (IST)ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टार्मर पिछले 10 सालों में छठवें प्रधानमंत्री रहें।
22 Jun 2026 01:12 PM (IST)
22 Jun 2026 01:12 PM (IST)NCW ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को भेजा समन
नेशनल कमीशन फॉर विमेन (NCW) ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फैलाए गए उस कंटेंट के मामले में समन भेजा है, जिसे महिलाओं की गरिमा के लिए नुकसानदेह माना जाता है। इस मामले की सुनवाई 22 जून, 2026 को शाम 4 बजे नई दिल्ली में NCW ऑफिस में होगी।
22 Jun 2026 12:30 PM (IST)
22 Jun 2026 12:30 PM (IST)हरदोई: लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का 70 फीट का स्लैब गिरा
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का 70 फीट का स्लैब गिरा है। इस हादसे में मलबे में कई मजदूर दब गए है। बचाव और राहत कार्य जारी है।
22 Jun 2026 12:18 PM (IST)
22 Jun 2026 12:18 PM (IST)शिवसेना UBT ने बागी सांसद के बेटे कृष्णा नागेश पाटिल को पार्टी से निकाला
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, "बागी सांसद नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर के बेटे कृष्णा नागेश पाटिल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है।"
कृष्णा नागेश पाटील (आष्टीकर )
यांची पक्ष विरोधी कारवाया केल्याबद्दल शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पक्षातून हकालपट्टी करण्यात आली आहे!— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 22, 2026
22 Jun 2026 11:53 AM (IST)
22 Jun 2026 11:53 AM (IST)बंगाल: बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन पहुंचे पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास
पश्चिम बंगाल साल्ट लेक में फुटबॉलर लियोनेल मेसी से जुड़ी जांच के सिलसिले में पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास दूसरी बार बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस बीच, बीजेपी समर्थकों का एक समूह पूर्व मंत्री के लिए जूतों की माला लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गया।
Salt Lake, West Bengal: Former sports minister Aroop Biswas arrived at Bidhannagar South Police Station for the second time in connection with the probe related to footballer Lionel Messi. Meanwhile, a group of BJP supporters gathered outside the police station carrying a garland… pic.twitter.com/XhQBbrcN28
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
22 Jun 2026 10:59 AM (IST)
22 Jun 2026 10:59 AM (IST)फिलीपींस के टैक्लोबन में एक स्कूल में गोलीबारी: 3 छात्रों की मौत, 5 घायल
फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। फिलीपीन पुलिस ने कहा कि टैक्लोबन शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
22 Jun 2026 10:36 AM (IST)
22 Jun 2026 10:36 AM (IST)महाराष्ट्र: अमरावती विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के प्रवीण पाटिल ने मारी बाजी
महाराष्ट्र के अमरावती विधान परिषद चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण पोटे पाटिल ने 390 वोटों से जीत हासिल की। वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मीदवार नीलेश विश्वकर्मा को 31 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार हर्षदीप देशमुख एक भी वोट हासिल करने में असफल रहे।
Amravati, Maharashtra: BJP candidate Pravin Pote Patil won the Amravati Legislative Council election with 390 votes. Vanchit Bahujan Aghadi candidate Nilesh Vishwakarma secured 31 votes, while Congress candidate Harshdeep Deshmukh failed to win any vote. pic.twitter.com/wER5hw6xQ3
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
22 Jun 2026 10:03 AM (IST)
22 Jun 2026 10:03 AM (IST)उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नगरसु गुरुद्वारे पर हुए विवाद के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरसु गुरुद्वारे में हुए विवाद के बाद तनाव फैलने पर जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं, जिन्हें लगभग 12 घंटे बाद बहाल कर दिया गया। इससे पहले, कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते गृह विभाग की सिफारिश और प्रशासनिक आदेशों पर राज्य के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थीं।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand | Visuals from a local Gurdwara in Nagarasu where a dispute broke out between a group of Nihang Sikhs, the Gurdwara management, and the Sikh sevadars (servants). pic.twitter.com/HnCwVTeV16
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 22, 2026
22 Jun 2026 09:35 AM (IST)
22 Jun 2026 09:35 AM (IST)अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला
मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र त्रिपाठी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।
22 Jun 2026 09:06 AM (IST)
22 Jun 2026 09:06 AM (IST)पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।
Birthday greetings to the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru C. Joseph Vijay Ji. I pray for his long and healthy life.@TVKVijayHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2026
22 Jun 2026 08:25 AM (IST)
22 Jun 2026 08:25 AM (IST)मुंबई-वडोदरा हाईवे पर BMW कार हादसे में 2 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक BMW कार के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही है।
#WATCH | Badlapur, Maharashtra: Two people dead after a BMW car was involved in a road accident on the Mumbai–Vadodara Highway in Badlapur.
A case has been registered against the driver. Visuals from the spot. (21.06)
(Source: Police) https://t.co/cEjpT00lhI pic.twitter.com/et38tPt6Ua
— ANI (@ANI) June 22, 2026
22 Jun 2026 07:51 AM (IST)
22 Jun 2026 07:51 AM (IST)दिल्ली में BRICS देशों के NSA की बैठक आज
दिल्ली में आज BRICS देशों के NSA की बैठक होगी। अजीत डोभाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां विषय पर चर्चा करेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।
22 Jun 2026 07:19 AM (IST)
22 Jun 2026 07:19 AM (IST)हैदराबाद में NEET परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार
हैदराबाद सिटी पुलिस ने रागनगुडा परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी करने के आरोप में 18 साल के NEET उम्मीदवार को पकड़ा। उसने वॉशरूम के फ्लश टैंक में मोबाइल फोन छिपाया था और उसका इस्तेमाल जवाब खोजने के लिए किया। हैदराबाद सिटी पुलिस ने बताया कि रंगे हाथों पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने डिवाइस जब्त कर ली है और संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है।
22 Jun 2026 07:12 AM (IST)
22 Jun 2026 07:12 AM (IST)महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री
महाराष्ट्र के मुंबई में मॉनसून 2026 की एट्री हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने शहर में येलो अलर्ट जारी किया है और साथ ही "तूफान और बिजली गिरने" का अनुमान भी जताया है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बारिश जारी है।
#WATCH | Maharashtra | Monsoon 2026 arrives in Mumbai. IMD has issued a yellow alert in the city, also forecasting "thunderstorm and lightning."
Visuals from Eastern Express Highway. pic.twitter.com/9ENkh1Kjq1
— ANI (@ANI) June 22, 2026
22 Jun 2026 06:52 AM (IST)
22 Jun 2026 06:52 AM (IST)बंगाल सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी
पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार आज दोपहर 12 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करेगी। इस बजट में रोजगार सृजन, नए निवेश आकर्षित करने और एक नई औद्योगिक नीति लाने और विकास पर विशेष जोर दिया जा सकता है।
Aaj ki taaja khabar 22 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PMOPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 19, 2026 | 09:40 PM‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
Jul 19, 2026 | 09:31 PMBMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
Jul 19, 2026 | 09:26 PMगुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
Jul 19, 2026 | 09:22 PMक्या MBBS के बाद हर डॉक्टर कमाता है लाखों? जानिए सबसे अधिक सैलरी वाले मेडिकल करियर विकल्प
Jul 19, 2026 | 09:21 PMSPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता
Jul 19, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM














