- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Aurangabad Municipal Corporation Seal So Many Properties Due To Outstanding Tax Read Full Details Here
औरंगाबाद महानगरपालिका ने बकाया टैक्स को लेकर किए इतने संपत्तियों को सील, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी (Dr. Abhijeet Chaudhary) के आदेशानुसार औरंगाबाद महानगरपालिका (Aurangabad Municipal Corporation) द्वारा शहर में आवासीय और व्यवसायिक सम्पत्ति स्वामियों से बकाया सम्पत्ति कर (Outstanding Property Tax) और जलापूर्ति कर के संबंध में सभी नौ जोन अंतर्गत निरंतर कर वसूली और संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई जारी है। औरंगाबाद महानगरपालिका की उपायुक्त और कर निर्धारक अपर्णा थेटे के मार्गदर्शन में समस्त जोन क्रमांक-1 से नौ के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बकाया संपत्ति कर की वसूली और जब्ती की कार्रवाई की गयी।
इसमें मुख्य रूप से सहायक आयुक्त कमलाकर ज्ञाते और टीम हेड श्रीधर तारपे जोन नंबर-7 के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर-98 के तहत प्रवीण पंडित की योगेश्वरी सिल्वर पार्क दुकान नंबर सी 3 80, 882 रुपए की बकाया राशि को लेकर सील कर दिया गया।
दो दुकाने की गई सील
महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि जोन क्रमांक-5 सहायक आयुक्त सविता सोनवणे के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 33 सनी सेंटर दुकान क्रमांक 9 और 10 में कुल बकाया राशि 7, 82,390 रुपए को लेकर दो दुकानों को सील किया गया। जोन क्रमांक -6 सहायक आयुक्त श्रीधर तारपे के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 81 न्यू एसटी कॉलोनी की बकाया राशि एक लाख 30 हजार 524 रुपए को लेकर संपत्ति सील की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपाल ग्रुप की नौ संपत्तियों का समावेश
जोन-2 के सहायक आयुक्त प्रकाश आठवले के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 69 समता नगर, अलकनंदा भवन स्थित नागपाल समूह की नौ संपत्तियों को 11,98,000 रुपए की बकाया राशि पर सील कर दिया गया। जोन-8 वार्ड के क्रमांक 106 कंचनवाड़ी नक्षत्रवाड़ी के रुनवाल की ओर बकाया राशि राशि 72,96,777 रुपए के संबंध में शमीत स्कूल का कार्यालय, स्टॉफ रूम और अध्यक्ष कार्यालय को सील कर दिया गया। जोन क्र.-8 वार्ड नं- 114 देवलाई के माजीद खान के बकाया रकम 8 लाख 73 हजार 894 को लेकर भारत मार्बल, नेशनल टाइल्स और होटल जरिया सील की गई। इस तरह कुल 16 व्यावसायिक संपत्तियों को एक ही दिन में सील किए जाने की जानकारी मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने दी।
Aurangabad municipal corporation seal so many properties due to outstanding tax read full details here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
May 23, 2026 | 02:28 PMबेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
May 23, 2026 | 02:28 PMChemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














