-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Atrocity Case Should Be Registered Against Mla Ramesh Bornare In Aurangabad Bjp
औरंगाबाद में विधायक रमेश बोरनारे पर दर्ज हो अॅट्रोसिटी का मामला : भाजपा
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : जिले (District) के वैजापुर (Vaijapur) के शिवसेना विधायक (Shivsena MLA) रमेश बोरनारे (Ramesh Bornare) और उनके परिवार वालों ने गत सप्ताह अपने चचरे भाई और उनकी पत्नी (Wife) को पीट-पीटकर लहुलूहान किया। उक्त महिला ने पुलिस में शिकायत लिखाने के बाद विधायक बोरनारे ने पिछड़े जाति के अपने वाघ नामक स्वीय सहायक के सहारे महिला पर अॅट्रोसिटी का मामला दर्ज करवाया। कानून का गलत इस्तेमाल विधायक बोरनारे द्वारा हो रहा है। उन पर ही अॅट्रोसिटी का मामला दर्ज करने क मांग भाजपा के शिष्टमंडल ने शहराध्यक्ष संजय केणेकर के नेतृत्व में रविवार को औरंगाबाद दौरे पर आए राज्य के गर्वनर भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर की।
केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड के उपस्थिति में वैजापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक बोरनारे के चचेर भाई और उनकी पत्नी ने हाजिरी लगाई थी। इससे गुस्साएं विधायक बोरनारे और उनके परिवार वालों ने बोरनारे के चचरे भाई और उनकी पत्नी को पीट-पीटकर लहुलूहान करने की घटना हाल ही में घटी। जब उक्त महिला थाने में शिकायत लिखाने पहुंची तब पुलिस ने उन्हें तीन घंटे बिठाए रखा। वहीं, एक घंटे में विधायक बोरनारे के दबाव में आकर उक्त महिला के खिलाफ अॅट्रोसिटी का मामला दर्ज करवाया।
सम्बंधित ख़बरें
उक्त महिला पर दर्ज अॅट्रोसिटी का मामला वापिस लेने की मांग भाजपाईयों ने गर्वनर कोश्यारी से करते हुए बताया कि विधायक बोरनारे अपने स्वीय सहायक के सहारे उक्त महिला पर झूठा मामला दर्ज किया है। यहां कानून का गलत इस्तेमाल होने के कारण विधायक व उनके स्वीय सहायक पर ही अॅट्रोसिटी का मामला दर्ज करें। इस घटना में किसी प्रकार का जातिवाद नहीं हुआ है। इस अवसर पर भाजपा के शहराध्यक्ष संजय केणेकार, अनुसूचित जाति महिला मोर्चा के प्रदेश महासचिव जालिंदर शेंडगे, रवीन्द्र येडके, बबन नरवडे, येागेश दणके, अण्णा भंडारी, विजय पगारे आदि उपस्थित थे।
Atrocity case should be registered against mla ramesh bornare in aurangabad bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा भिड़ी एसटी बस, चालक और महिला यात्री की मौत; 10 घायल
Jul 31, 2026 | 03:31 PMFriendship Day: दोस्त सिर्फ खुशियां नहीं देते, सेहत पर डालते है सकारात्मक असर, जानिए दोस्ती का साइंस कनेक्शन
Jul 31, 2026 | 03:31 PMSawan 2026: व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित? सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 31, 2026 | 03:29 PMदतिया उपचुनाव: 21 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद, पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा
Jul 31, 2026 | 03:24 PM52 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, नवजात को देखते ही खुशी से झूम उठा परिवार; VIDEO हुआ वायरल
Jul 31, 2026 | 03:23 PMबच्चू घोचू है… शिवसेना नेता कडू की अभिजीत दीपके से मुलाकात पर भड़के भाजपा समर्थक, सोशल मीडिया पर छिड़ा युद्ध
Jul 31, 2026 | 03:19 PMअमित शाह के आदेश पर छात्रों पर चली थी लाठियां, अभिजीत दीपके का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Jul 31, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM














