Friendship Day: दोस्त सिर्फ खुशियां नहीं देते, सेहत पर डालते है सकारात्मक असर, जानिए दोस्ती का साइंस कनेक्शन

Friendship Day 2026: दोस्ती सिर्फ रिश्तों को ही नहीं, बल्कि आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत को भी मजबूत बनाती है। जानिए कैसे अच्छे दोस्त तनाव कम करने और लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।
Friendship day 2026 science of friendship health benefits
फ्रेंडशिप डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Friendship and Health 2026: दोस्ती सिर्फ हंसी-मजाक या साथ समय बिताने का रिश्ता नहीं है, बल्कि यह आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी सकारात्मक असर डालता है। शोध से पता चलता है कि मजबूत रिश्ते तनाव कम करने, डिप्रेशन से उबरने, बेहतर इम्युनिटी बनाए रखने और यहां तक कि उम्र को भी बढ़ाते हैं। आइए जानते है दोस्ती और सेहत का विज्ञान।

दोस्ती क्यों है सेहत के लिए जरूरी?

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, अच्छी दोस्ती व्यक्ति को इमोशनल सपोर्ट देती है, जिन लोगों के आसपास मजबूत रिश्ते होते हैं, उनमें तनाव और अकेलापन कम होता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य तो बेहतर रहता ही है, जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी आसान हो जाता है।

डिप्रेशन और तनाव से उबरने में मिलती है मदद

दोस्ती में अकसर हम अपने मन की बातें भी शेयर करते हैं। शोध बताते हैं कि भरोसेमंद दोस्तों से अपनी बातें साझा करने से तनाव कम होता है। मुश्किल समय में भावनात्मक सहयोग मिलने से डिप्रेशन और एंग्जायटी कम होती है। हालांकि, गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।

लंबी उम्र से भी जुड़ी है दोस्ती

कई अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों के सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं, उनकी आयु लंबी होती है, क्यों कि उनका जीवन खुशहाल होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सामाजिक जुड़ाव स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रित रखने, स्वस्थ आदतें अपनाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ओवरऑल हेल्थ बेहतर रहती है।

दिल की सेहत पर भी पड़ता है असर

अच्छे दोस्त तनाव कम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सामाजिक रूप से जुड़े लोग नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में भी सक्षम होते हैं।

इम्युनिटी को भी मिल सकता है फायदा

अकेलेपन और लगातार तनाव में रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। वहीं, मजबूत सामाजिक रिश्ते शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ दोस्ती और भी जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती उम्र में दोस्ती का महत्व और बढ़ जाता है। रिटायरमेंट, अकेलापन या परिवार से दूरी जैसी परिस्थितियों में दोस्त भावनात्मक सहारा देते हैं। इससे अकेलेपन की भावना कम होती है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहता है।

ऑनलाइन दोस्ती बनाम असली दोस्ती

सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों से जुड़े रहने का मतलब यह नहीं कि आप अपने पर्सनल लाइफ में भी मजबूत रिश्ते में हो। आमने-सामने मिलने वाले, भरोसेमंद और गहरे रिश्ते मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक सकारात्मक असर डालते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com