-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Viplav Bajoria Supreme Court Slp Withdrawn Election Case
विधान परिषद चुनाव मामला: बाजोरिया की एसएलपी वापस, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया हस्तक्षेप
Supreme Court Decision: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मामले में पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली।

Supreme Court (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Election Case: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मामले में विप्लव बाजोरिया को बड़ा झटका लगा है। उनकी ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि याचिका में राहत प्रदान करने के लिए पर्याप्त तथ्य नहीं हैं। इसके बाद बाजोरिया ने अपनी याचिका वापस ले ली। इस घटनाक्रम के साथ ही उन्हें तत्काल राहत मिलने की उम्मीदों पर विराम लग गया है।
उच्च न्यायालय के आदेश को दी थी चुनौती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित मामले को लेकर विप्लव बाजोरिया ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपने वकील एड। अमरसिंह व्दारा रविवार को ऑनलाइन तरीके से स्पेशल लीव पीटीशन दाखिल की थी। याचिका में न्यायालय से राहत प्रदान करने और पूर्व आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गई थी। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद याचिका को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद अब संबंधित प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।
कानूनी विकल्पों पर मंथन शुरू
कानूनी जानकारों का मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है और इसका प्रभाव आगामी राजनीतिक तथा निर्वाचन गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अनुसार फैसला यूं रहा कि विशेष अनुमति याचिका याचिकाकर्ता द्वारा वापस लिए जाने के कारण खारिज कर दी गई। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पी. के. मिश्रा की पीठ के समक्ष हुई। बाजोरिया की याचिका का विरोध करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्रेयस उदय ललित ने पैरवी की। वहीं चंद्रशेखर डोरले और संदीप गुप्ता ने भी उम्मीदवार प्रवीण पोटे की ओर से पक्ष रखा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
नासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती
मुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
निर्णय सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर अब मामले के अगले घटनाक्रम पर टिकी हुई है। वहीं, बाजोरिया समर्थकों में निराशा का माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद विप्लव बाजोरिया के सामने उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर मंथन शुरू हो गया है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।
ये भी पढे़: अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
एसएलपी में तकनीकी अड़चन
पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पीटीशन एसएलपी दायर की थी। यह याचिका 7 जून की शाम ऑनलाइन दाखिल की गई, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में पंजीकृत नहीं हो सकी है।
विधि सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने याचिका में मौजूद त्रुटियों की जानकारी देते हुए उन्हें दूर करने को कहा है। त्रुटि सुधार के बाद ही याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करने पर निर्णय लिया गया। ऐसा भी माना जा रहा यदि याचिका स्वीकार होती है तो जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए जा सकते है। लेकिन अब बाजोरिया व्दारा याचिका वापस लेने से सभी तरह की चर्चाएं थम गई है।
Viplav bajoria supreme court slp withdrawn election case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMनासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती
Jul 26, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM











