- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Viplav Bajoria Amravati Mlc Election Nomination Cancelled Latest News
अमरावती विधान परिषद चुनाव: विप्लव बाजोरिया को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट जाने का विचार त्यागा
Viplav Bajoria: अमरावती स्थानीय स्वायत्त निकाय विधान परिषद चुनाव में पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया की दावेदारी खत्म हो गई है। बाजोरिया ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला त्याग दिया है।

Viplav Bajoria (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Legislative Council Election: स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी कानूनी और राजनीतिक संघर्ष पर आखिरकार विराम लग गया है। पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया ने अपने नामांकन पत्र को खारिज किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने का विचार त्याग दिया है।
मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय को बरकरार रखने के बाद बाजोरिया ने आगे कानूनी लड़ाई न लड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अमरावती विधान परिषद चुनाव में उनकी दावेदारी और चुनावी चुनौती लगभग समाप्त मानी जा रही है।
नामांकन पत्र में त्रुटियां
उल्लेखनीय है कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया का आवेदन शपथपत्र एवं नामांकन में तकनीकी त्रुटियों के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश आशीष येरेकर द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए बाजोरिया ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। न्यायालय ने निर्वाचन अधिकारी के निर्णय को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
सावित्रीबाई की भूमि पर बेटियों पर संकट! महाराष्ट्र में गिरता लिंगानुपात, जानें राज्य की स्थिति चिंताजनक क्यों?
मुंबई के 22 बस डिपो बनेंगे वर्ल्ड क्लास, BEST के पुनर्विकास की तैयारी, CM फडणवीस ने दिए बडे़ निर्देश
गोंदिया में बाघ का हमला: कलपाथरी के युवक को 1 किमी तक घसीटकर मार डाला
भीषण गर्मी में मच्छरों का तांडव: गोंदिया में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया ने दी दस्तक, रहें सावधान
हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका
इस मामले पर बाजोरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उन्से संपर्क नहीं हो पाया। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि बाजोरिया सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
ये भी पढ़े: नागपुर विश्वविद्यालय का नया कारनामा: सुबह ली बीकॉम की परीक्षा और दोपहर में की रद्द, बीएससी का पेपर भी बदला
ऐसा उनके नजदीकी सूत्रों के हवाले से भी पता चला है। कानूनी जानकारों का मानना है कि हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणियों और चुनाव प्रक्रिया जारी रहने की स्थिति को देखते हुए बाजोरिया ने आगे की लड़ाई से पीछे हटना ही बेहतर समझा। इसके साथ ही अमरावती विधान परिषद चुनाव से उनका अध्याय लगभग समाप्त हो गया है।
Viplav bajoria amravati mlc election nomination cancelled latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा 2026 में कब शुरू? जानें जलाभिषेक और सावन शिवरात्रि की तारीख भी
Jun 05, 2026 | 08:29 PMअमरावती विधान परिषद चुनाव: विप्लव बाजोरिया को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट जाने का विचार त्यागा
Jun 05, 2026 | 08:24 PMसावित्रीबाई की भूमि पर बेटियों पर संकट! महाराष्ट्र में गिरता लिंगानुपात, जानें राज्य की स्थिति चिंताजनक क्यों?
Jun 05, 2026 | 08:13 PMPeddi Box Office Day 2: दूसरे दिन भी कायम है ‘पेद्दी’ का दबदबा, 100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब पहुंची फिल्म
Jun 05, 2026 | 08:10 PMExplainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर
Jun 05, 2026 | 08:07 PMझारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-JMM में बढ़ी तकरार, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर ठोका दावा
Jun 05, 2026 | 08:05 PMजबलपुर के ग्वारीघाट पर मर्यादा तार-तार; नर्मदा में युवक-युवती की अमर्यादित हरकत का वीडियो वायरल
Jun 05, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM













