-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Shiv Sena Sent A Sack Of Wheat To The Cm Accusing Him Of Sending Part Of The Grain Of The State To Another State
शिवसेना ने CM को भेजा गेहूं का बोरा, राज्य के हिस्से का अनाज अन्य राज्य में भेजने का आरोप
- Written By: नवभारत डेस्क

अमरावती. सोमवार को शिवसेना ठाकरे गुट द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गेहूं का बोरा भेजकर राज्य सरकार पर ऐन दिवाली के मौके पर राशन कार्ड धारकों के हिस्से का गेहूं अन्य राज्य में भेजने का आरोप कर कलेक्ट्रेट पर तीव्र निषेध आंदोलन किया. दिवाली से पहले राशन की दूकानों में नियमानुसार पर्याप्त गेहूं के वितरण की मांग जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री शिंदे से की गई. महानगर प्रमुख पराग गुढड़े के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया.
जिले के लाभार्थियों पर अन्याय
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट के स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि ऐन दिवाली के मुहाने राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले में मिलने वाले राशन धारकों के हक का गेहूं घटाकर अन्य राज्यों में भेज कर गरीबों पर अन्याय किया गया. जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जरूरतमंद लोगों के लिए है. जिसके तहत लाभार्थियों को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मिलता था, लेकिन अब उसमें बदलाव कर प्रत्येक लाभार्थी को 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल दिया जा रहा है.
हमारा जिला महाराष्ट्र में आता है और महाराष्ट्र में चावल की तुलना में दैनिक जीवन में गेहूं का अधिक उपयोग किया जाता है. वहीं हमारे बगल के वाशिम जिले में और अन्य जिलों में 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जा रहा है. फिर हमारे ही जिले के साथ ऐसा अन्याय क्यों, यह सवाल सरकार से पूछा जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
SIR कार्य के लिए शिक्षकों को 2 घंटे की राहत देने की मांग, प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
अन्यथा दिवाली के दिन तीव्र आंदोलन
दिवाली के पर्व पर नागरिकों की दिवाली को मीठा करने के बजाय, सरकार ने उनके अधिकार छीने है. इसलिए आगामी दो दिनों के भीतर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल का वितरण तुरंत किया जाए, अन्यथा शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे सभी नागरिकों के साथ दिवाली के दिन कड़ा विरोध आंदोलन करेंगी यह चेतावनी जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में दी गई. आंदोलन में शिवसेना अमरावती जिला संपर्क प्रमुख सुधीर सूर्यवंशी, पूर्व विधायक धाने पाटिल, जिला प्रमुख मनोज कडू, महिला आघाड़ी जिला प्रमुख मनीषा टेंभरे, उपमहानगर प्रमुख संजय शेटे, सुनील राऊत, पंजाब तायवाडे, विजय ठाकरे, युवासेना जिलाप्रमुख प्रमोद धनोकार, युवासेना उप जिलाप्रमुख शिवराज चौधरी, युवासेना विधानसभा प्रमुख पवन दलवी, युवासेना शहर प्रमुख शुभम जवंजाल, गजू गुजरे, अतुल सावरकर, सचिन ठाकरे, नितिन तारेकर, गुरु हिंगमिरे, सुरेश चौधरी, धीरज चव्हाण, बंडू कथिलकर, संजय पिंजरकर, नंदूभाऊ काले, प्रतीक कलसकर, स्वप्निल सरडे, सैयद शहेबाज, अनिल नंदनवार, प्रवीण अब्रूक व असंख्य शिवसैनिक शामिल थे.
Shiv sena sent a sack of wheat to the cm accusing him of sending part of the grain of the state to another state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














