- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Retired Professor Duped Of Lakhs
सिंगापुर टूर के नाम पर रिटायर्ड प्रोफेसर से लाखों की धोखाधड़ी
अमरावती में रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ सिंगापुर टूर के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Amravati News: सोशल मीडिया के जरिए रिटायर्ड प्रोफेसर को 4 लाख रुपए से ठगने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कृषिरत्न पुरस्कार निकला फर्जी
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के नवसारी परिसर के छत्रपति पार्क कॉलोनी निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर राजेंद्र नामदेवराव जाणे 72 की पहचान फेसबुक के माध्यम से आरोपी से हुई थी. आरोपी ने खुद को एक अकादमी का अध्यक्ष बताया. आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए उन्हें कृषिरत्न गुणीजन पुरस्कार देने का झांसा दिया.
ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने जूम मीटिंग के जरिए पीड़ित को फर्जी पुरस्कार के बारे में जानकारी दी. पीड़ित और उनके परिवार को सिंगापुर टूर पर ले जाने का झूठा आश्वासन दिया. फेसबुक पर विज्ञापन प्रसारित कर पीड़ित का विश्वास जीता.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित, बपेरा गांव में बिजली गिरने से कृषि सामान जलकर राख
चंद्रपुर में शिवाजी महाराज के विचारों पर मंथन, छत्रपति लोककल्याणकारी शासन के आदर्श: किशोर जामदार
नकली बीज और खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विधायक केवलराम काले
आमगांव के बीड़ी मजदूरों की चेतावनी, अस्पताल बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन
आरोपी की बातों में आकर पीड़ित राजेंद्र जाणे, उनके दामाद नितिन तट्टे और उनकी बेटी ने अलगअलग किश्तों में कुल 4 लाख 4 हजार रुपये आरोपी के फोनपे नंबर पर भेज दिए. ये पैसे भारतीय स्टेट बैंक की नवसारी शाखा के खातों से ट्रांसफर किए गए थे.
जब पीड़ित को पुरस्कार या टूर के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ. राजेंद्र जाणे की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
Retired professor duped of lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
May 13, 2026 | 06:36 PMनितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
May 13, 2026 | 06:35 PMAniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल
May 13, 2026 | 06:21 PMCoconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
May 13, 2026 | 06:21 PMSandwich Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट
May 13, 2026 | 06:08 PMLadli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की राशि; खातों में आई 36वीं किस्त
May 13, 2026 | 06:05 PMThailand Open: पीवी सिंधु और श्रीकांत का धमाकेदार आगाज, पहले ही दौर में विरोधियों को दी मात
May 13, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














