-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Nikay Chunav Umeedwaron Ke Kharche Par Kadi Nigrani Nayi Daren Jari
Election Commission New Rates: चाय से लेकर पोस्टर तक, जानें क्या है उम्मीदवारों की नई खर्च सीमा
- Written By: प्रिया जैस
Election Commission New Rates 2025: चुनाव आयोग ने निकाय चुनावों में प्रचार सामग्री से लेकर पानी, नाश्ता और बैंड-बाजे तक नई दरें तय कीं। नामांकन के बाद हर खर्च रिकॉर्ड होगा, सीमा से अधिक पर कार्रवाई।

महाराष्ट्र चुनाव आयोग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Municipal Council Election Rules: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भले ही उम्मीदवारों को भारी खर्च करने की छूट हो, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई नई दर सूची से अब खर्च में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य हो गया है। आयोग ने पानी, नाश्ता, भोजन, बैनर, बैंजो, जनसंपर्क सामग्री सहित सभी प्रचार सामग्रियों के निश्चित दर घोषित कर दिए हैं।
उम्मीदवारों को अपने खर्च का रजिस्टर रसीद के साथ नियमित रूप से संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। 4 नवंबर को चुनाव घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो गई। 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है, और 17 नवंबर तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद होने वाला हर खर्च चुनाव खर्च में शामिल किया जाएगा। आयोग ने राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद जिलेवार ये दरें तय की हैं।
भड़काऊ भाषण पर होगी कड़ी कार्रवाई
चुनाव आयोग के अनुसार सभा या रैली में अनावश्यक खर्च, भड़कीला प्रचार, बैनरबाजी और पैसे की फिजूलखर्ची रोकने के लिए आयोग वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से कड़ी नजर रखेगा। तय दरों से अधिक खर्च करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा प्रशासन ने स्पष्ट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
नई दरों के अनुसार
पानी की बोतल : 13 रुपये
नाश्ता: 20 रुपये
हल्का भोजन/भात की थाली: 100 रुपये
शाकाहारी भोजन: 160 रुपये
मांसाहारी भोजन: 250 रुपये
चाय/कॉफी: 10 रुपये
शीतपेय/जूस: 15 रुपये
बैंड–ताशा दल (5 सदस्य): प्रति घंटा 1,000 रुपये, प्रतिदिन 6,000 रुपये, 10 सदस्यों के लिए दोगुना शुल्क
बैंजो पार्टी (10 सदस्य): प्रति घंटा 6,000 रुपये, प्रतिदिन 21,000 रुपये
- प्रचार सामग्री की दरें तय, फिजूलखर्ची पर रोक
- नामांकन के बाद हर खर्च चुनाव खर्च में शामिल
- रिकॉर्डिंग से होगी उम्मीदवारों की खर्च निगरानी
- तय दरों से अधिक खर्च पर होगी कार्रवाई
- बैनरबाजी और फिजूलखर्ची पर लगाम कसी
यह भी पढ़ें – दो टुकड़ों में बंट जाएगा महाराष्ट्र…2027 से पहले अलग होगा विदर्भ! बड़े आंदोलन का हुआ ऐलान
सभा, रैलियों और प्रचार कार्यालयों के लिए
स्वागत गेट: 1,200 रुपये
गादी: 15 रुपये
मंच: 100 रुपये
शामियाना: 10 रुपये प्रति वर्ग फुट
घुमट: 35 रुपये प्रति वर्ग फुट
पुष्पगुच्छ: 200 रुपये
स्टैंड फैन: 250 रुपये
बड़ा स्टैंड फैन: 300 रुपये
साउंड सिस्टम: 1,500 रुपये
बैनर: 18 रुपये प्रति फुट
झंडे: 25 रुपये
कपड़े की टोपी: 25 रुपये प्रति पीस
खर्च सीमा (नप व नपं)
नगर परिषद
A श्रेणी: नगराध्यक्ष 15 लाख, पार्षद 5 लाख
B श्रेणी: नगराध्यक्ष 11.25 लाख, पार्षद 3.50 लाख
C श्रेणी: नगराध्यक्ष 7.5 लाख, पार्षद 2.50 लाख
नगर पंचायत
नगराध्यक्ष 6 लाख, पार्षद 2.25 लाख
नियमित जमा करें
उम्मीदवारों को निर्धारित दरों के अनुसार ही खर्च दाखिल करना होगा और रसीद सहित रजिस्टर नियमित रूप से जमा करना अनिवार्य है।
– डॉ. विकास खंदारे, सहआयुक्त
Nikay chunav umeedwaron ke kharche par kadi nigrani nayi daren jari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











