Amravati News: देर रात तक 67 नामांकन अवैध, नगराध्यक्ष के लिए 127, पार्षद के लिए आए 1821 नामांकन

Amravati Latest News: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार 17 नवंबर को खत्म हो गई। जिसके बाद मंगलवार 18 नवंबर को नामांकनों की छंटनी प्रक्रिया हुई।
Amravati Latest News: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार 17 नवंबर को खत्म हो गई। जिसके बाद मंगलवार 18 नवंबर को नामांकनों की छंटनी प्रक्रिया हुई।
अमरावती न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Local Body Election: अमरावती निकाय चुनाव के लिए देर रात 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दो नगरपालिका व दो नगर पंचायत में 67 नामांकन अवैध पाए गए। जिसमें नगराध्यक्ष के 3 और सदस्यों के 64 नामांकनों का समावेश था। सोमवार को जिले की 12 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में उम्मीदवारों उनके कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व ने बड़े उत्साह के साथ आवेदन दाखिल किए।

सुबह से ही कई जगहों पर चुनाव कार्यालयों के आसपास इच्छुक उम्मीदवारों की भीड़ जमा देखी गई थी। जिले में 10 नगर परिषद व 2 नगर पंचायत में 12 नगराध्यक्ष व 278 सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। नगराध्यक्ष पद के लिए 127 व सदस्य पद के लिए 1,821 नामांकन प्राप्त हुए थे। मंगलवार को हुई छंटनी प्रक्रिया में देर रात तक दो नगर पंचायत व दो नगर पालिका के आंकड़े प्राप्त हुए थे।

चुनावी मैदान में 11 उम्मीदवार

जिसमें नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए मिले 11 नामांकनों में कोई भी अवैध नहीं मिला। सदस्य पद के लिए आए 87 नामांकन में से 9 नामांकन अवैध पाए गए। अब नांदगांव खंडेश्वर नपं में सदस्य के लिए 78 व अध्यक्ष के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

धारणी में अध्यक्ष पद के लिए 16 नामांकन आए थे, जिसमें से 3 अवैध पाए गए। अब 13 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं सदस्य पद के लिए 130 नामांकन प्राप्त हुए थे। इसमें से 42 नामांकन अवैध पाए गए। वहीं अब सदस्य के लिए 88 उम्मीदवार व अध्यक्ष के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में है। शेंदुरजनाघाट नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 6 और सदस्य के लिए 94 नामांकन आए थे। इसमें सदस्य पद के 7 आवेदन अवैध पाए गए।

जिससे अब 87 सदस्य व 6 अध्यक्ष के उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसी तरह चिखलदरा तहसील में अध्यक्ष के लिए 5 व सदस्य के लिए 59 नामांकन आए थे। इसमें से 6 सदस्य के नामांकन अवैध पाए गए। जिससे अब नगराध्यक्ष पद के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे है। देर रात प्रशासन ने यह आंकड़े जारी किए। वहीं अन्य नगर पालिकाओं के आंकड़े आना बाकी था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com