-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sagarika Ghatge Was Scared To Do Shah Rukh Khan Chak De India Film
शाहरुख खान की फिल्म करने से डर गई थीं सागरिका घाटगे, 16 लड़कियों की कास्ट से हुई थीं इनसिक्योर
- Written By: सोनाली झा
Sagarika Ghatge Insecurity: सागरिका घाटगे शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म करने से डर गई थीं। 16 लड़कियों की बड़ी कास्ट में अपनी पहचान खोने की इनसिक्योरिटी के कारण वह ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं।

सागरिका घाटगे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sagarika Ghatge Birthday Special Story: बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में हर कलाकार का सफर आसान नहीं होता। कई बार टैलेंट होने के बावजूद डर, असमंजस और इनसिक्योरिटी रास्ता रोक लेती है। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है अभिनेत्री सागरिका घाटगे की, जिन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना ही नहीं चाहती थीं।
सागरिका घाटगे का जन्म 8 जनवरी, 1986 को हुआ था। सागरिका आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। सागरिका घाटगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल शहर के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राजघराने की बेटी होने के बावजूद उनका झुकाव हमेशा से अभिनय की ओर रहा। इसकी एक बड़ी वजह उनके पिता विजयेंद्र घाटगे रहे, जो हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रहे हैं और ‘चितचोर’, ‘अनपढ़’ और ‘कसम भगवान की’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि शाही परिवार में फिल्मों में काम करना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती थी, फिर भी सागरिका के मन में एक्टिंग का सपना था।
सागरिका घाटगे की इंटरव्यू
सागरिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब उन्हें शाहरुख खान स्टारर ‘चक दे इंडिया’ के ऑडिशन के बारे में पता चला, तो वह कन्फ्यूज हो गई थीं। फिल्म में 16 लड़कियों को कास्ट किया जाना था और यह उनकी पहली फिल्म होने वाली थी। उन्हें डर था कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बीच उनकी पहचान कहीं खो न जाए। इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में ऑडिशन न देने का मन बना लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Surbhi Jyoti Baby Reveal: सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की पहली झलक, यूनिक नाम का किया खुलासा
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
पहली फिल्म में हुई थी इनसिक्योरिटी
इसके अलावा परिवार की भी यही इच्छा थी कि सागरिका पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरी करें और उसके बाद फिल्मों की ओर कदम बढ़ाएं। लेकिन एक दोस्त के कहने पर उन्होंने आखिरकार ऑडिशन देने का फैसला किया। सागरिका ने बताया कि ऑडिशन के बाद उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म में हर लड़की का किरदार अलग और मजबूत लिखा गया है, जिससे उनकी इनसिक्योरिटी धीरे-धीरे खत्म हो गई।
सागरिका घाटगे की फिल्म
‘चक दे इंडिया’ में सागरिका ने हॉकी प्लेयर प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। दिलचस्प बात यह है कि सागरिका असल जिंदगी में भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं, जिससे उन्हें इस रोल में ढलने में काफी मदद मिली। आज सागरिका घाटगे की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो डर और असमंजस के चलते बड़े मौकों को ठुकराने का सोचते हैं। अगर सागरिका ने उस वक्त हिम्मत न दिखाई होती, तो शायद बॉलीवुड को एक मजबूत और यादगार किरदार कभी नहीं मिलता।
Sagarika ghatge was scared to do shah rukh khan chak de india film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMस्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
Jul 13, 2026 | 08:11 PMलखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:10 PMमहायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
Jul 13, 2026 | 08:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 2.93 करोड़ का संदिग्ध तेल जब्त
Jul 13, 2026 | 07:48 PMWhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
Jul 13, 2026 | 07:28 PMचोरी की बात उठाने वाले क्या औरंगजेब के वंशज हो गए? राम मंदिर दान चारी विवाद पर भड़के ठाकरे गुट के आनंद दुबे
Jul 13, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














