- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Ladli Behan Beneficiary Cooperative Patsanstha Amravati First In Maharashtra
अमरावती में राज्य की पहली ‘लाडली बहन’ लाभार्थी पतसंस्था स्थापित, वितरित किए पंजीयन प्रमाणपत्र
Women Cooperative Society: अमरावती जिले में लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं द्वारा राज्य की पहली सहकारी पतसंस्था स्थापित की गई, जिसके पंजीयन प्रमाणपत्र जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने वितरित किए।
- Written By: आंचल लोखंडे

महिलाओं की पहल से बड़ी उपलब्धि
Amravati News: सरकार की महत्त्वाकांक्षी लाडली बहन योजना के लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता का उचित उपयोग सुनिश्चित करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले की महिलाओं ने स्वयं पहल करते हुए जिलास्तरीय सहकारी पतसंस्था की स्थापना की है। उल्लेखनीय बात यह है कि यह संस्था पूरे राज्य में लाडली बहन लाभार्थियों द्वारा स्थापित पहली सहकारी पतसंस्था बनी है।
महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी आशीष येरेकर के हाथों संस्था के प्रवर्तक एवं सदस्य महिलाओं को पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने की महिलाओं की सक्रियता की सराहना
उन्होंने महिलाओं की पहल और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाले प्रति माह 1,500 रुपये का सही उपयोग हो, इसी उद्देश्य से महिलाओं ने यह संस्था शुरू की है। शुरुआती चरण में ही 7,500 से अधिक महिलाएँ सदस्य बनीं और 21 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। भविष्य में सदस्यों और निधि दोनों में बड़ी वृद्धि होने की संभावना जताई गई।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत के निधन के दिन स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, चौतरफा विरोध पर सीएम देवेंद्र ने लगाई रोक
नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का नया अध्याय
जिलाधिकारी येरेकर ने कहा कि यह महिला पतसंस्था महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का नया अध्याय शुरू करेगी। महिलाओं का आर्थिक नियोजन सदैव सुदृढ़ होता है, इसलिए संस्था में जमा निधि सुरक्षित रहेगी, आर्थिक अनुशासन बढ़ेगा और जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत कर्ज उपलब्ध कराया जा सकेगा। कार्यक्रम में माविम के जिला समन्वय अधिकारी डॉ. रंजन वानखेडे, उपनिबंधक कार्यालय के सहायक संचालक अनिरुद्ध राऊत, पतसंस्था की अध्यक्ष रजनी भोंडे, उपाध्यक्ष रेशमा सरदार, कोषाध्यक्ष विद्या धिकार, सचिव ज्योत्स्ना चांगोले सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
महिलाओं को कर्ज और योजनाओं का लाभ
जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए जिला नियोजन समिति की ओर से 600 बचत समूहों को प्रति समूह 1 लाख रुपये, कुल 6 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही जिले में पहली प्राथमिक सहकारी सेवा संस्था स्थापित की जाएगी, जिसमें भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से इच्छुक महिलाओं को कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़े: मराठवाड़ा को मिलेगा बड़ा तोहफा, संभाजीनगर रेलवे को स्वतंत्र डिवीजन बनाने की गूंज संसद में उठी
बचत समूहों को सहायता
- सहायता प्राप्त समूह: 600
- प्रति समूह सहायता: 1 लाख रुपये
- कुल सहायता राशि: 6 करोड़ रुपये
- लाडली बहन योजना लाभ
- आर्थिक सहायता: 1,500 रुपये प्रति माह
- पतसंस्था सदस्य संख्या
- जुड़ी महिलाएँ: 7,500 से अधिक
Ladli behan beneficiary cooperative patsanstha amravati first in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PMगुस्सा छोड़ दो भाई…पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्या ने कुलदीप को गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Feb 16, 2026 | 09:19 PMशादी से पहले शारीरिक संबंध पर ‘सुप्रीम’ चेतावनी, केस करने वाली महिला को दिखाया आईना, जानिए SC ने क्या कहा?
Feb 16, 2026 | 09:15 PMAI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
Feb 16, 2026 | 09:10 PMहल्दी कब हो जाती है हेल्थ के लिए खतरनाक? तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Feb 16, 2026 | 09:09 PMदिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
Feb 16, 2026 | 09:09 PMअमित शाह ने दिल्ली से दिया बड़ा संदेश….नक्सलवाद और घुसपैठ को लेकर सरकारी की योजनाएं बताईं
Feb 16, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














