- Hindi News »
- Maharashtra »
- Union Minister Gadkari Statment Employment Generation Is The First Priority Of The Government
‘रोजगार निर्माण करना सरकार की हो पहली प्राथमिकता’, नितिन गडकरी ने क्यों ऐसा कहा?
Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोजगार के विषय पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता रोजगार निर्माण होनी चाहिए।
- Written By: सोनाली चावरे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (pic credit; social media)
Nagpur Todays News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोजगार के विषय पर बड़ा बयान दिया है। महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की दो बातों का जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि रोजगार निर्माण करना हमारी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में ‘भारत@100: विदर्भ की विकसित भारत की यात्रा’ विषय पर आधारित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नितिन गडकरी ने कहा कि हमें रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है। ऐसा इसलिए कि विदर्भ की गरीबी दूर करनी है। सुखी, संपन्न, विकसित विदर्भ तभी होगा, जब कृषि और उद्योग क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। इसलिए यहां के लोगों की आकांक्षा विकास के साथ जुड़ी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को याद किया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, “महात्मा गांधी जी और जवाहर लाल नेहरू की दो बातें बड़ी प्रसिद्ध हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू हमेशा कहते थे कि ज्यादा उत्पादन होना चाहिए। वहीं, महात्मा गांधी कहते थे कि ज्यादा उत्पादन के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिले।”
सम्बंधित ख़बरें
पालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
मराठवाड़ा में पेराई अंतिम चरण में, 1.21 करोड़ मीट्रिक टन गन्ने की पेराई; 15 दिनों में सत्र समाप्ति की संभावना
विदर्भ समृद्ध होगा तो महाराष्ट्र समृद्ध संपन्न होगा
नितिन गडकरी ने कहा कि रोजगार निर्माण करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय में सफल प्रौद्योगिकी, रोजगार में बढ़ोतरी, और विदर्भ से एक्सपोर्ट बढ़ाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “विदर्भ समृद्ध होगा तो महाराष्ट्र समृद्ध संपन्न होगा, और महाराष्ट्र समृद्ध संपन्न होगा तो भारत समृद्ध संपन्न होगा। इस तरह आत्मनिर्भर भारत का 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का जो प्रधानमंत्री का सपना है, वो निश्चित रूप से पूरा होगा।”
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
हाइड्रोजन फ्यूल ट्रक हुआ लॉन्च
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि जब हम रोड अच्छे बना रहे हैं तो फ्यूल को भी बदल रहे हैं। हम 10 प्रोजेक्ट पर कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। यह 600 करोड़ रुपये का पायलट प्रोजेक्ट है। ऊर्जा के विषय पर केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, “दो-तीन महीने पहले मैंने हाइड्रोजन फ्यूल के ट्रक को लॉन्च किया।
अभी आईसी इंजन में पेट्रोल-डीजल के साथ हाइड्रोजन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाइड्रोजन भविष्य का फ्यूल है। आज हम ऊर्जा को आयात करने वाले देश हैं, लेकिन भविष्य में हम ऊर्जा को निर्यात करने वाले देश होंगे।” नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक ट्रक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां ट्रांसपोर्ट पर 100 रुपये डीजल खर्चा होता है, वहां इलेक्ट्रिक पर यह 7 रुपये है।
(News Source-आईएएनएस)
Union minister gadkari statment employment generation is the first priority of the government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMपालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 02:39 PMगाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
Apr 03, 2026 | 02:35 PMबेंगलुरु घूमने आए विदेशी का ‘कन्फेशन’ वायरल, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Apr 03, 2026 | 02:31 PMमहाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
Apr 03, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












