- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Know The Election Analysis Of Dhamangaon Railway Assembly Constituency
धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र: महायुति-महाविकास आघाड़ी में किसका पलड़ा भारी, बीजेपी के एकमेव सिपाही अडसड क्या बचाएंगे सीट
महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी दल में घमासान देखने के लिए मिल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर चुनाव होने वाले इसके लिए धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र की सीट का विश्लेषण लेकर आए हैं इसके अनुसार जान सकेंगे कि, इस सीट पर किसकी साख बरकरार रहती हैं कौन जीत का दिन मनाएगा।
- Written By: दीपिका पाल

धामनगांव विधानसभा सीट (सौ.डिजाइन फोटो)
धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने में जहां पर एक महीना बाकी हैं वहीं पर विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान बीते दिन हो चुका है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान कराने की घोषणा कर दी है। चुनावी की तारीखें जैसे ही घोषित हुई वैसै ही राजनीतिक पार्टी का दमखम शुरु हो गया है। महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी दल में घमासान देखने के लिए मिल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर चुनाव होने वाले इसके लिए धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र की सीट का विश्लेषण लेकर आए हैं इसके अनुसार जान सकेंगे कि, इस सीट पर किसकी साख बरकरार रहती हैं कौन जीत का दिन मनाएगा।
जान लीजिए धामनगांव रेलवे सीट के बारे में
यहां पर महाराष्ट्र के धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो, यह महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक निर्वाचन क्षेत्र 36 है। यह निर्वाचन क्षेत्र अमरावती जिले में स्थित आठ निर्वाचन क्षेत्रों का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र में वर्धा , आर्वी , देवली और हिंगणघाट और अमरावती जिले में मोर्शी को भी शामिल किया जाता हैं। 2009 में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से पहले इस धामणगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र को चंदूर रेलवे निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में नांदगांव-खंडेश्वर तहसील, चांदुर रेलवे तहसील की जानकारी मिलती है।
ये भी पढ़ें- कारंजा विधानसभा क्षेत्र: दिवंगत विधायक राजेंद्र पाटनी के बाद कौन संभालेगा क्षेत्र की कमान, जानिए चुनावी विश्लेषण
सम्बंधित ख़बरें
केरल के ‘कैप्टन’ की अनसुनी कहानी: गरीबी से मुख्यमंत्री बनने तक का वो संघर्ष जिसने बदल दी सूबे की किस्मत
ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाना क्यों मुश्किल है? क्या है दीदी का मॉडल जिसने बंगाल को बनाया अजेय?
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
2019 के विधानसभा चुनाव में जीती थी भाजपा
धामनगांव रेलवे की विधानसभा सीट पर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, भाजपा के अदसद प्रताप अरुणभाऊ को 90832 मतों और 43.3 वोट शेयर के साथ जीत मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस के जगताप वीरेंद्र वाल्मीकराव को 81313 मतों के साथ 38.8 वोट शेयर मिले थे जिससे वे हार गए थे। इसके अलावा वीबीए के विश्वकर्मा नीलेश ताराचंद को 23779 मतों के साथ ही 11.3 वोट शेयर किए गए थे। बताया जा रहा है कि, यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह अमरावती जिले में स्थित है और वर्धा संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
जानिए कौन रहा अब तक विधायक
यहां पर धामनगांव रेल्वे की विधानसभा सीट पर कौन कब रहा विधायक जानिए
1952 में पुंडलिक बालकृष्ण चोरे (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1957- 1962 भाऊराव गुलाबराव जाधव
1967- 1972 शरद मोतीराव तसरे
1978 – सवालाखे सुधाकर रामचन्द्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980- शेरेकर यशवन्त गंगाराम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985- 1990 अरुण जनार्दन अडसाद भारतीय जनता पार्टी
1995 -डॉ. पांडुरंग ढोलेजनता दल
1999 -अरुण जनार्दन अडसाद भारतीय जनता पार्टी
2009- वीरेंद्र जगताप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009- 2014 -2019 प्रताप अडसाद भारतीय जनता पार्टी
जानिए कैसा है सीट का समीकरण
धामनगांव विधानसभा सीट की मौजूदा स्थिति की बात की जाए तो, महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस के वीरेंद्र जगताप के साथ उबाटा के अभिजीत ढेपे की टिकट के लिए घमासान देखने के लिए मिल रहा है। इसमें महायुती यानि भाजपा के विधायक प्रताप अडसड एक सिपाही की तरह अपनी सीट बचाने की तैयारी में है। इस बार कांग्रेस के वीरेंद्र जगताप अपनी हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेंगे
Know the election analysis of dhamangaon railway assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को…’, Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ में पढ़े कसीदे
Apr 04, 2026 | 02:04 PMThane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
Apr 04, 2026 | 02:03 PMसरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Apr 04, 2026 | 02:02 PMपरिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल
Apr 04, 2026 | 02:02 PMMumbai में मिस्टिंग मशीनें होंगी बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच BMC के फैसले पर सवाल
Apr 04, 2026 | 02:00 PMRTE बकाया फीस पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 2019 से अटका था करोड़ों का फंड, 6 हफ्तों का दिया समय
Apr 04, 2026 | 01:57 PMपुरानी फोटो फिर से चमकेगी, बिना खर्च के AI से बनाएं नई जैसी, जानें काम का Prompt
Apr 04, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














