अब बिना कैमरा-स्किल के बनाएं प्रो वीडियो, Google का फ्री टूल, बनाए AI Video

Google Vids India: वीडियो कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है, और अब इस रेस में आगे निकलना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। Google ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म Google Vids को लॉन्च कर दिया है।
Google Vids Quality Videos Google Free Tool Generates AI Videos
Google Vids (Source. Google Blog)
Published on
Updated on

Free Video Making Tool: डिजिटल दौर में वीडियो कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है, और अब इस रेस में आगे निकलना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। Google ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म Google Vids को सभी Google अकाउंट यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध करा दिया है। यानी अब कोई भी बिना पैसा खर्च किए हाई-क्वालिटी वीडियो बना सकता है।

AI से मिनटों में तैयार होगा वीडियो

Google Vids में नया Veo 3.1 AI मॉडल जोड़ा गया है, जो वीडियो क्रिएशन को बेहद आसान बना देता है। अब आपको बस टेक्स्ट लिखना है या फोटो अपलोड करनी है और AI खुद ही वीडियो तैयार कर देगा। घंटों की एडिटिंग का झंझट खत्म अब आपकी कल्पना ही आपका सबसे बड़ा टूल है।

YouTube और बिजनेस प्रमोशन के लिए शानदार फीचर

यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो YouTube Shorts, Instagram Reels या अपने छोटे बिजनेस का प्रमोशन करना चाहते हैं। हर महीने यूजर्स को 10 फ्री वीडियो बनाने की सुविधा दी जा रही है, जिससे नए क्रिएटर्स को बड़ा फायदा मिलेगा।

AI से बनाएं खुद का म्यूजिक

वीडियो के साथ सही म्यूजिक जोड़ना भी अब बेहद आसान हो गया है। Lyria 3 टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपने वीडियो के हिसाब से कस्टम म्यूजिक तैयार कर सकते हैं। चाहे फेस्टिव वीडियो हो, ट्रैवल व्लॉग या प्रोडक्ट प्रमोशन हर जरूरत के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक मिलेगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब आपको रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक ढूंढने या कॉपीराइट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

बिना कैमरे के बनाएं प्रोफेशनल वीडियो

Google Vids में AI अवतार का फीचर भी शामिल किया गया है। ये डिजिटल कैरेक्टर आपकी जगह स्क्रीन पर बोल सकते हैं, समझा सकते हैं और दर्शकों से इंटरैक्ट भी कर सकते हैं। आप इनके लुक, स्टाइल और बैकग्राउंड को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कैमरे के सामने आने से बचना चाहते हैं।

रिकॉर्डिंग और शेयरिंग हुई आसान

अब वीडियो रिकॉर्ड करना भी बेहद आसान हो गया है। Google Chrome एक्सटेंशन की मदद से आप सीधे ब्राउजर में स्क्रीन और वेबकैम रिकॉर्ड कर सकते हैं। वीडियो बनने के बाद उसे बिना डाउनलोड किए सीधे YouTube पर शेयर किया जा सकता है। साथ ही, वीडियो तब तक प्राइवेट रहता है जब तक आप उसे पब्लिक नहीं करना चाहते।

भारत में क्यों है गेम-चेंजर?

भारत में वीडियो कंटेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में Google Vids एक ऐसा टूल बनकर उभरा है, जो महंगे सॉफ्टवेयर और जटिल एडिटिंग की जरूरत को खत्म करता है। अब स्टूडेंट्स, यूट्यूबर्स, फ्रीलांसर और छोटे बिजनेस मालिक हर कोई कम खर्च और कम मेहनत में प्रोफेशनल वीडियो बना सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com