-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Hum Bhi De Denge Jaan Poster Targeted Government Bills Crores Rupees Contractors
‘हम भी दे देंगे जान’ पोस्टर से सरकार पर निशाना, करोड़ों रुपयों के बकाया बिल, ठेकेदारों ने उठाया सवाल
- Written By: प्रिया जैस
Amravati Contractors Raised Questions: अमरावती में ठेकेदारों के बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों ने आक्रोश व्यक्त किया है। ठेकेदारों ने जिले में हम भी जान दे देंगे का पोस्टर लगाकर विरोध किया है।

ठेकेदारों ने लगाए पोस्टर (सौजन्य-नवभारत)
Amravati News: सरकारी ठेकेदारों के करोड़ों रुपयों के बकाया रहने से अब सरकारी ठेकेदारों पर आत्महत्या की नौबत आ पड़ी है। ठेकेदारों व उनकी संगठन के सदस्यों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब हमने भी जान दे देना है, क्या इसी का रास्ता देख रही सरकार? ऐसे सवालों के पोस्टर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेट पर चस्पा किए गए हैं।
विदर्भ कंत्राटदार संगठन, अमरावती जिला कॉन्ट्रक्टर संगठन, सुशिक्षित बेरोजगार अभियंता संगठन की ओर से लगाए गए इस बोर्ड पर सरकार से सवाल करते हुए पूछा गया है कि इसे कब रोका जाएगा। जिले सहित राज्य में सरकारी विकास कामों के चलते विभिन्न विकास कार्य किए गए थे। इन विकास कामों को करने वाले ठेकेदारों के करोड़ों रुपये अब भी बकाया हैं।
आत्महत्या करने की नौबत
जिसके कारण इन ठेकेदारों पर आत्महत्या की नौबत आ पड़ी है। ठेकेदारों के अनुसार बढ़ती महंगाई और बढ़े हुए खर्च के कारण परिवार का पालन-पोषण मुश्किल में आ पड़ा है। स्कूलों की फीस, बिजली बिल, गैस सिलेंडर, पेट्रोल की बढ़ती कीमत से हर कोई परेशान है। दूसरी ओर पूरे राज्य और जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदारों के बिल अटकाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें
मूल में बम विस्फोट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, डायल 112 पर किया था फर्जी कॉल
अभी अंत नहीं हुआ है… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी मांग
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें – ऐन समय पर फ्लाइट कैंसल, मुंबई से बेलोरा नहीं पहुंचा विमान, यात्रियों को हुई परेशानी
रुके बिलों को अदा करने की मांग
सरकार इन ठेकेदारों के बिल विगत कई साल से रोककर रखी हुई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकारी ठेकेदारों और इंजीनियरों के सामने आत्महत्या करने की नौबत आ सकती है। क्या सरकार इसी बात का रास्ता देख रही है? ऐसा सवाल दागते हुए रुके हुए बिलों को जल्द से जल्द अदा करने की मांग संगठनों की ओर से की जा रही है।
Hum bhi de denge jaan poster targeted government bills crores rupees contractors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें
Jul 25, 2026 | 04:43 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां का पहला बयान, कहा- बेटे पर फेंकी गई स्याही, बुखार में भी…
Jul 25, 2026 | 04:40 PMसागर: युवती ने रिश्ते के चाचा से किया प्रेम विवाह, नाराज परिजन ने मार दिया चाकू; पुलिस ने मामला किया दर्ज
Jul 25, 2026 | 04:35 PMअपूर्वा मखीजा ने शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर कसा तंज, बोलीं- टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या?
Jul 25, 2026 | 04:29 PM‘यह छात्रों की जीत है’—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वाणी कपूर का पोस्ट वायरल, कई सितारों ने किया समर्थन
Jul 25, 2026 | 04:28 PMमूल में बम विस्फोट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, डायल 112 पर किया था फर्जी कॉल
Jul 25, 2026 | 04:27 PMदेवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
Jul 25, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM












