-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Mul City Fake Bomb Blast Information Dial 112 Caller Arrested
मूल में बम विस्फोट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, डायल 112 पर किया था फर्जी कॉल
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrapur Accused Arrested : मूल शहर में बम विस्फोट की झूठी सूचना देकर पुलिस प्रशासन को गुमराह करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बम विस्फोट की झूठी सूचना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Fake Bomb Blast Information: चंद्रपुर जिले के मूल शहर में बम विस्फोट की झूठी सूचना देकर पुलिस प्रशासन को गुमराह करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को मूल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपातकालीन नंबर डायल 112 पर फोन कर शहर में बम धमाका होने की जानकारी दी थी। जांच में सूचना पूरी तरह फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की रात मूल पुलिस थाने के कर्मचारी श्रीकांत गजानन वाढई और सहायक फौजदार योगेश्वर भेंडारे रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 9:43 बजे से 10:15 बजे के बीच डायल 112 हेल्पलाइन पर एक मोबाइल नंबर से लगातार कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि मूल शहर में रोशन मेश्राम नाम का व्यक्ति बम विस्फोट करने वाला है और तत्काल मदद भेजी जाए। शहर की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत सतर्क हुई और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच शुरू की।
बम धमाके की फर्जी कॉल से मचा हड़कंप
पुलिस जांच में सामने आया कि ऐसी कोई घटना होने की संभावना नहीं थी और डायल 112 पर दी गई जानकारी पूरी तरह झूठी एवं भ्रामक थी। इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मूल शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दुर्गा मंदिर के सामने एक व्यक्ति शराब के नशे में मिला। पूछताछ में उसकी पहचान रोशन बंडू मेश्राम के रूप में हुई। उसने स्वीकार किया कि शराब के नशे में उसी ने पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। उपजिला अस्पताल मूल में कराई गई मेडिकल जांच में भी उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
ये भी पढ़े: चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
शराब के नशे में आरोपी ने दी थी झूठी जानकारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बिना किसी कारण केवल पुलिस को परेशान करने और मजाक के उद्देश्य से झूठी सूचना दी, जिससे सरकारी संसाधनों, कर्मचारियों और समय का नुकसान हुआ। पुलिस कर्मचारी श्रीकांत वाढई की शिकायत पर आरोपी रोशन बंडू मेश्राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 297 और महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम 1949 की धारा 85 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक महेश केलझरकर कर रहे हैं।
Mul city fake bomb blast information dial 112 caller arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
Aug 08, 2026 | 07:15 PMकालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Aug 08, 2026 | 07:12 PMस्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Aug 08, 2026 | 07:04 PM10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
Aug 08, 2026 | 07:04 PMलाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Aug 08, 2026 | 07:00 PMसेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
Aug 08, 2026 | 06:54 PMसावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













