Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मार्डी में पलटा विसर्जन वाहन, 12 भक्त जख्मी – अमरावती में बड़ा हादसा

अमरावती के छाया कॉलोनी स्थित गणेशोत्सव मंडल की मूर्ति विसर्जन के लिए निकला वाहन गोरखनाथ महाराज मंदिर के पास पलट गया। जिसके कारण हादसे में 12 भक्त घायल हो गए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 09, 2025 | 01:56 PM

अमरावती न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News In Hindi: शहर के छाया कॉलोनी स्थित गणेशोत्सव मंडल की मूर्ति विसर्जन के लिए निकला वाहन मार्डी के गोरखनाथ महाराज मंदिर के समीप पलटी हो गया। इस हादसे में 12 भक्त जख्मी हुए हैं। पुलिस व नागरिकों की सहायता से सभी घायलों को मार्डी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जिसके बाद जख्मियों को अमरावती जिला अस्पताल में रेफर किया गया। यह हादसा सोमवार की दोपहर 2 बजे के दौरान घटित हुआ।

जख्मियों में वाहन चालक मयूर हरिहर, मंगला मनोज हरिहर (40, छाया कॉलोनी), सुनीता हिरुलकर (45), सोहम हिरुलकर (15), सुधा कृष्णराव पंत (55), निर्मला बाहेकर (60), पवन संतोष अनासाने (13), संकेत मनोहर गुल्हाने (24), संकेत अनिलराव बनकर (24), सारिका कैलाश उपाध्ये (40), तन्मय विनोद राव शिरभाते (17), निर्मला रामदास बोडेकर (65, अकोला) जख्मी हुए। सभी जख्मियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

खोलापुरीगेट थाना क्षेत्र के पार्वती नगर परिसर के छाया कॉलोनी में गणेश मूर्ति की स्थापना की गई थी। 8 सितंबर की सुबह मंडल के पदाधिकारियों ने विसर्जन यात्रा रखी थी। गणेश मूर्ति को कौंडिण्यपुर स्थित वर्धा नदी में विसर्जित करने की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत वाहन क्रमांक एमएच -27 / बीएक्स -6895 में गणेश मूर्ति को रखकर 10 से 12 भक्त कौंडिण्यपुर की ओर रवाना हुए थे। लेकिन दोपहर 2 बजे के करीब मार्डी के गोरखनाथ महाराज मंदिर के समीप वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik News: ‘पोषणदूत योजना’ से मिट रहा कुपोषण का कलंक, 39 बच्चे सामान्य श्रेणी में आए

आदिवासी विकास योजनाओं को समावेशी तरीके से लागू करें: मंत्री अशोक उईके

मुख्यमंत्री बलीराजा खेत सड़क योजना प्रभावी ढंग से लागू करें, सड़कों के सुदृढ़ीकरण के दादा भुसे के निर्देश

मुंबई में RSS के 100 साल का रोडमैप रखेंगे मोहन भागवत; दिग्गज हस्तियों के साथ ‘विशेष संवाद’ की पूरी तैयारी

ये भी पढ़ें :- फार्मेसी कॉलेजों पर संकट: महाराष्ट्र के 176 कॉलेज मान्यता खोने की कगार पर, मुंबई के 27 शामिल

मार्डी तालाब में कियागया विसर्जन

इस हादसे में 10 से 12 भक्त जख्मी हो गए। इसमें गणेश मूर्ति भी टूटी। इसके पश्चात पुलिस और नागरिकों की सहायता से गणेश मूर्ति का विसर्जन मार्डी तालाब में किया गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है। नागरिक व पुलिस की सहायता से जख्मी भक्तों को मार्डी के प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मियों को अमरावती जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उपचार जारी है।

Ganesh immersion vehicle overturned in mardi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 01:56 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Hindi News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.