मुंबई में RSS के 100 साल का रोडमैप रखेंगे मोहन भागवत; दिग्गज हस्तियों के साथ ‘विशेष संवाद’ की पूरी तैयारी
RSS 100 Years Event: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सरसंघचालक मोहन भागवत मुंबई में कला, खेल और व्यापार जगत की हस्तियों से संवाद करेंगे। संघ के भविष्य के विजन और हिंदुत्व पर होगी खास चर्चा।
- Written By: आकाश मसने
RSS प्रमुख मोहन भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mohan Bhagwat Mumbai Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक बड़े जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसी कड़ी में संघ प्रमुख मोहन भागवत 7 और 8 फरवरी को मुंबई के नेहरू सेंटर (वर्ली) में समाज के विभिन्न प्रभावशाली वर्गों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम करेंगे।
किन क्षेत्रों के दिग्गज होंगे शामिल?
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मंगलवार को इस आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय संवाद में केवल राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि कला, साहित्य, सिनेमा, खेल, व्यापार, धर्म और मीडिया जगत की प्रख्यात हस्तियां शिरकत करेंगी। संघ का उद्देश्य समाज के हर उस वर्ग तक पहुंचना है जो देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।
100 साल का सफर और भविष्य का विजन
यह कार्यक्रम महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं है। आंबेकर के अनुसार, मोहन भागवत उपस्थित लोगों को RSS की 100 वर्षों की यात्रा से अवगत कराएंगे। इसमें संघ ने किन चुनौतियों का सामना किया और आज संघ किन उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ रहा है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Mumbai Rain: पहली ही बारिश में डूबी मुंबई, बीएमसी के दावों की निकली हवा, मालाड के घरों में घुसा कमर तक पानी
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहेंगे
- हिंदुत्व पर स्पष्टता: संघ के हिंदुत्व और भारत के प्रति उसके दृष्टिकोण (Vision for India) पर गहन संवाद।
- भविष्य की योजनाएं: अगले 25 वर्षों के लिए संघ का क्या रोडमैप है।
- सीधा संवाद: 8 फरवरी को आयोजित होने वाले सत्र में मोहन भागवत उपस्थित दिग्गजों के सवालों के जवाब भी देंगे। यह सत्र वैचारिक आदान-प्रदान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- UGC नियमों पर SC की रोक के बीच RSS का बड़ा बयान, सुनील आंबेकर बोले- समाज में एकता के लिए कुछ भी करेंगे
देश के अन्य महानगरों में भी होंगे आयोजन
मुंबई का यह कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला का हिस्सा है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इसी तरह के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में भी आयोजित किए जाएंगे। संघ का लक्ष्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी ‘Inclusive’ (समावेशी) छवि को और मजबूत करना और प्रबुद्ध वर्ग की शंकाओं का समाधान करना है।
