-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dharni Titamba Ashram School Food Poisoning Tribal Students Central Kitchen
धारणी आश्रमशाला में फूड पॉइजनिंग: 70-80 आदिवासी छात्र बीमार, ठेकेदार पर FIR के आदेश
- Written By: आंचल लोखंडे
Titamba Ashram School: अमरावती के धारणी स्थित टीटंबा शासकीय आश्रमशाला में बासी भोजन खाने से 70-80 आदिवासी छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।

धारणी फूड पॉइजनिंग- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dharni Food Poisoning: आदिवासी विकास विभाग की शासकीय आश्रमशाला, टीटंबा में बासी एवं घटिया भोजन खाने से 70-80 आदिवासी छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए । घटना के बाद आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके ने मौके पर पहुंचकर सेंट्रल किचन संचालित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए । साथ ही सेंट्रल किचन से भोजन आपूर्ति तत्काल बंद करने के निर्देश भी जारी किए । इसके बाद प्रकल्प अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया ।
कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने किया आंदोलन उल्लेखनीय है कि शनिवार रात में शासकीय आश्रमशाला में बासी एवं घटिया भोजन खाने से 70 से 80 छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद सभी छात्रों को तत्काल धारणी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से उपचार मिलने के बाद अधिकांश छात्रों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है । रविवार को टीटंबा आश्रमशाला परिसर में बड़ी संख्या में पालक, छात्र और आदिवासी संगठन एकत्र हुए और सेंट्रल किचन व्यवस्था बंद करने, दोषी ठेकेदार पर आपराधिक मामला दर्ज करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया।
मंत्री ने पालकों व संगठनों से की चर्चा
मंत्री अशोक उईके स्वयं मेलघाट पहुंचे। उन्होंने धारणी उपजिला अस्पताल में भर्ती छात्रों का हालचाल जाना, इसके बाद सेंट्रल किचन का निरीक्षण किया और फिर आश्रमशाला पहुंचकर आंदोलन कर रहे पालकों एवं आदिवासी संगठनों से लंबी चर्चा की । आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि मन्नालाल दारसिंबे, रमेश तोटे, संदीप तोटे, सुरेश पटेल, रामगोपाल मावस्कर, सरपंच हरि सावलकर, बाबूलाल जावरकर, राजू पटोरकर सहित बड़ी संख्या में पालक और छात्र मौजूद रहे ।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
मराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान
मंत्री अशोक उईके ने दिए FIR के निर्देश
सभी ने एक स्वर में सेंट्रल किचन व्यवस्था समाप्त कर आश्रमशाला में ही भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू करने की मांग रखी। सांसद वानखड़े ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश सांसद बलवंत वानखड़े ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आश्रमशाला का दौरा कर परिजनों से चर्चा की। छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद ने जांच के कड़े आदेश दिए।
ये भी पढ़े: छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
आश्रमशाला अधीक्षक और मुख्याध्यापक निलंबित
आदिवासी प्रकल्प अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने आश्रमशाला के अधीक्षक संदीप गोड़े तथा मुख्याध्यापक एम.पी. भागवत को निलंबित कर दिया । आंदोलन के दौरान मेलघाट के विधायक केवलराम काले के कार्यकाल के दौरान आश्रमशाला में पानी की टंकी गिरने से एक छात्र की हुई दर्दनाक मौत का मुद्दा भी उठाया गया । इस पर मंत्री अशोक उईके ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे आंदोलनकारियों में नाराजगी देखी गई।
Dharni titamba ashram school food poisoning tribal students central kitchen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMइंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMNick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा
Aug 08, 2026 | 06:07 PM‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Aug 08, 2026 | 05:59 PMYavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 05:58 PMPM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
Aug 08, 2026 | 05:57 PMस्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Aug 08, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM











