-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli High Voltage Line Worker Electrocution Temli Korchi
Gadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
- Written By: आंचल लोखंडे
Temli Worker Accident: गड़चिरोली के कोरची तहसील के टेमली जंगल में हाईवोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर को करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टेमली मजदूर हादसा- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Accident: कोरची से करीब 7 किलोमीटर दूर टेमली ग्राम पंचायत क्षेत्र के जंगल में हाईवोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के नीचे पेड़ तथा बांस कटाई के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है । ग्रामीणों ने संबंधित कंपनी की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई तथा घायल मजदूर को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है ।
टेमली निवासी मजदूर शिवनंदन घाटघुमर (26) यह शनिवार सुबह करीब 10 बजे चंद्रपुर से छत्तीसगढ़ के रायपुर-भिलाई जानेवाली हाईवोल्टेज टॉवर लाइन के नीचे सफाई तथा पेड़ कटाई का कार्य कर रहा था । इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और जोरदार झटके से जमीन पर गिर पड़ा । साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल कोरची ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया । वहां प्राथमिक उपचार
कंपनी पर लापरवाही का आरोप
के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ब्रम्हपुरी स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया । फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है । घटना के बाद टेमली तथा बेडगांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवोल्टेज लाइन के नीचे अत्यंत जोखिमपूर्ण कार्य के दौरान पावर ग्रिड कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था । ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था ।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ये भी पढ़े: भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
मामले की जांच कर दोषियों पर करें कार्रवाई
बेडगांव के सरपंच चेतन किरसान तथा दिलीप कुलसंगे ने घायल मजदूर को तत्काल आर्थिक सहायता देने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है । इस घटना ने हाईवोल्टेज लाइन के नीचे कराए जा रहे कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है ।
Gadchiroli high voltage line worker electrocution temli korchi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













