मांट विधायक राजेश चौधरी के सम्मान समारोह में पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मजबूत करने का दिलाया संकल्प

BJP State General Secretary: भाजपा विधायक एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के आशीर्वाद समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
Grand Felicitation Ceremony Held for BJP State General Secretary Rajesh Chaudhary in Mathura
मांट विधायक राजेश चौधरी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

BJP State General Secretary Rajesh Chaudhary: मांट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मौजूद

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। उनके साथ मंच पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने राजेश चौधरी एवं स्वतंत्र देव सिंह का चांदी का मुकुट पहनाकर तथा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने का किया वादा

अपने संबोधन में राजेश चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता के स्नेह को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।

मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने राजेश चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, स्थानीय पार्षद राकेश भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन अतिथियों के सम्मान और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com