कार्रवाई: बिल वसूली के लिए महावितरण हुआ सख्त,बिल नहीं भरने वाले ग्राहकों का बिजली कनेक्शन कटेगा

MSEDCL Enforcement News: महावितरण ने अकोला, बुलढाना व वाशिम में 630 करोड़ बिजली बिल बकाया वसूली अभियान तेज किया। बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।
कार्रवाई: बिल वसूली के लिए महावितरण हुआ सख्त
कार्रवाई: बिल वसूली के लिए महावितरण हुआ सख्त (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Bill Recovery: बिजली बिल वसूली को लेकर महावितरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। अकोला, बुलढाना और वाशिम जिलों में बिजली बिल बकाया राशि 630 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। महावितरण का कहना है कि यदि उपभोक्ता चालू बिल के साथ बकाया राशि का भुगतान नहीं करते, तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

महावितरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लघु दबाव वर्ग के घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक, पथदीप, सार्वजनिक जलापूर्ति एवं अन्य श्रेणियों के कुल 5,05,822 उपभोक्ताओं पर 630 करोड़ 49 लाख रुपये का बिल बकाया है। इनमें

  • घरेलू वर्ग: 4,57,699 उपभोक्ता-₹166.91 करोड़
  • व्यावसायिक वर्ग: 28,374 उपभोक्ता- ₹19.15 करोड़
  • औद्योगिक वर्ग: 5,521 उपभोक्ता- ₹24.80 करोड़
  • पथदीप वर्ग: 4,106 उपभोक्ता-₹273 करोड़
  • सार्वजनिक जलापूर्ति: 2,632 उपभोक्ता-₹136.53 करोड़
  • अन्य वर्ग: 7,490 उपभोक्ता-₹10.05 करोड़

मुख्य अभियंता राजेश नाईक के नेतृत्व में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी व तकनीकी कर्मचारी उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर बिल वसूल रहे हैं। कई उपभोक्ता तुरंत भुगतान कर सहयोग कर रहे हैं, जबकि भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन कटने के बाद यदि कोई अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्कनेक्शन और रिकनेक्शन से बचें

महावितरण ने अपील की है कि उपभोक्ता अपना चालू और बकाया बिल समय पर भरें।

कनेक्शन कटने के बाद:

  • सिंगल फेज: ₹310 रिकनेक्शन शुल्क
  • थ्री फेज: ₹520 रिकनेक्शन शुल्क
  • बिल भुगतान के सुविधाजनक विकल्प

उपभोक्ता निम्न माध्यमों से बिल भुगतान कर सकते हैं:

  • अधिकृत भुगतान केंद्र
  • बिल पर दिए गए QR कोड स्कैन कर
  • महावितरण मोबाइल ऐप
  • www.mahadiscom.in
  • वेबसाइट
  • विभिन्न UPI ऐप्स के जरिए

समय पर ऑनलाइन बिल भुगतान करने पर 0.25% की छूट भी प्रदान की जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com