अमरावती में अश्लील हरकतें करते युवक-युवती पकड़े, फ्रोजेन डिलाइट कैफे पर छापा

शहर के कठोरा मार्ग पर स्थित फ्रोजेन डिलाइट कैफे में केबिन तैयार कर युवक-युवतियों को अश्लील हरकतें करने के लिए रुपए लेने वाले कैफे के मालिक दीप किशोरराव चितोंडे (28, पोटे टॉउनशिप अमरावती) व काम करने वाला प्रेम संदीप थोरात (19, विलास नगर, अमरावती) को शहर अपराध शाखा यूनिट 2 ने गिरफ्तार कर गाडगेनगर पुलिस को कार्रवाई करने सौंप दिया है।
Couple caught doing obscene acts in Frozen Delight Cafe
फ्रोजेन डिलाइट कैफे पर छापा
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. शहर के कठोरा मार्ग पर स्थित फ्रोजेन डिलाइट कैफे में केबिन तैयार कर युवक-युवतियों को अश्लील हरकतें करने के लिए रुपए लेने वाले कैफे के मालिक दीप किशोरराव चितोंडे (28, पोटे टॉउनशिप अमरावती) व काम करने वाला प्रेम संदीप थोरात (19, विलास नगर, अमरावती) को शहर अपराध शाखा यूनिट 2 ने गिरफ्तार कर गाडगेनगर पुलिस को कार्रवाई करने सौंप दिया है। पुलिस ने कैफे से कुछ युवक-युवतियों को भी पकड़ा जिन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।

केबिन तैयार कर लेते थे रुपए

पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने आयुक्तालय क्षेत्र में कैफे के नाम पर युवक-युवतियों से रुपए लेकर अश्लील हरकतें करने जगह उपलब्ध करनेवाले कैफे पर लगाम कसने के आदेश दिए थे। अपराध शाखा यूनिट 2 का दल आयुक्तालय में पेट्रोलिंग कर रहा था। इस समय गोपनीय जानकारी मिली कि कठोरा रोड स्थित फ्रोजेन डिलाइट कैफे में सार्वजनिक स्थान पर कैफे के मालिक युवक-युवतियों से रुपए लेकर अश्लील कृत्य करने के लिए जगह उपलब्ध करवाते हैं।

जानकारी के आधार पर दल के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले ने छापा मारा। इस समय कैफे में केबिन तैयार कर कुछ युवक-युवती अश्लील कृत्य  करते दिखाई दिए। पुलिस ने कैफे के मालिक दीप चितोंडे व काम करने वाले प्रेम थोरात को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई के लिए गाडगेनगर पुलिस को सौंप दिया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, उपायुक्त कल्पना बारावकर, उपायुक्त सागर पाटिल, उपायुक्त गणेश शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे, पुलिस निरीक्षक बाबाराव अवचार, के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, संजय वानखडे, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, मंगेश शिंदे, संग्राम भोजने, नईम बेग, चेतन कराडे, योगेश पवार, निलेश वंजारी, सागर ठाकरे, राजिक रायलीवाले, वर्षा घोंगडे, संदीप खंडारे ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com