अमरावती के मासोद में बड़ा हादसा, क्रेशर मशीन में गिरने से मजदूर की मौत, व्यंकटेश इंडस्ट्रीज की घटना

मासोद स्थित व्यंकटेश स्टोन क्रेशर इंडस्ट्रीज में क्रेशन मशीन में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मामा वासुदेव आनंद भारती (52, मासोद) की शिकायत पर पुलिस ने इंडस्ट्रीज के पवन मोहनलाल भुतडा (57, श्रीकृष्णपेठ, अम.) व पंकज मोहनलाल दायमा (45, इंद्रभवन थिएटर, समीप अंबागेट) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
laborer died after falling into a crusher machine in Masod
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. मासोद स्थित व्यंकटेश स्टोन क्रेशर इंडस्ट्रीज में क्रेशन मशीन में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मामा वासुदेव आनंद भारती (52, मासोद) की शिकायत पर पुलिस ने इंडस्ट्रीज के पवन मोहनलाल भुतडा (57, श्रीकृष्णपेठ, अम.) व पंकज मोहनलाल दायमा (45, इंद्रभवन थिएटर, समीप अंबागेट) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मजदूर का नाम अक्षय कैलास पुरी (30, मासोद) है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अक्षय पूरी मासोद स्थित व्यंकटेश स्टोन क्रेशर इंडस्ट्रीज में मजदूर का काम करता है। अक्षय रोज की तरह मजदूरी करने कंपनी में गया था। दोपहर 2.30 बजे के दौरान काम करते समय क्रेशर मशीन के पट्टे में वह धंसता चला गया। जख्मी अवस्था में अन्य मजदूरों की सहायता से अक्षय को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया।

घटना के पश्चात अक्षय के मामा वासुदेव भारती ने पवन भूतडा व पंकज दायमा ने अपनी कंपनी में क्रेशर मशीन के पट्टे पर सुरक्षात्मक उपाय न करने व अस्पताल में तत्काल उपचारार्थ दाखिल न करने का आरोप लगाया है। फ्रेजरपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 106 (1), 289 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

धामणगांव रेलवे के सावला ग्राम निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक युवक का नाम भावेश ठाकरे हैं। भावेश ठाकरे रेत के ट्रैक्टर पर बैठकर जलका (पटाचे) जा रहा था। इसी बीच भावेश ठाकरे चलते ट्रैक्टर से गिर गया और उसी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में उसकी मां, पिता और दो बहनें हैं। इस बीच सावला स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com