-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Caste Certificate Mandatory For Nomination Municipal Council And Panchayat Elections To Be Held On December 2
अमरावती: नामांकन के लिए जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य, नगर परिषद व पंचायत चुनाव 2 दिसंबर को होंगे
- Written By: पूजा सिंह
Amravati News: निर्वाचन आयोग ने नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य किया है। नगर परिषद व पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 10-17 नवंबर तक जमा किए जाएंगे।

फाइल फोटो
Submission Of Caste Validity Certificate Is Mandatory: आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब उम्मीदवारों के लिए जाति वैधता प्रमाण पत्र नामांकन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास यह प्रमाणपत्र फिलहाल उपलब्ध नहीं है, वे जांच हेतु प्राप्त पावती (रसीद) जमा कर सकते हैं।
आगामी 2 दिसंबर को जिले में नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनाव निश्चित है। इस दौरान 421 मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। 155 प्रभागों में 278 सदस्यों व 12 अध्यक्ष पदों के लिए 1,79,032 महिला तथा 1,80,015 पुरुष ऐसे कुल 3,59,056 मतदाता 2 दिसंबर को मतदान करेंगें। इन उम्मीदवारों की जीत का ऐलान 3 दिसंबर को होगा। चुनाव में खडे इन उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथी 10 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक तय की गई है।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर
उम्मीदवार 17 नवम्बर दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्वाचित होता है, तो उसे चुनाव परिणाम घोषित होने के 6 माह के भीतर अपना जाति वैधता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समयसीमा में प्रमाण पत्र न देने की स्थिति में सदस्यता रद्द की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : दो बार वोट करते पाए गए तो…महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर सिंधुदुर्ग कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
आयोग ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे करें और नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि या देरी से बचें। निर्वाचन आयोग की यह सख्ती पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Caste certificate mandatory for nomination municipal council and panchayat elections to be held on december 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













