अमरावती: चिखलदरा में स्काय वॉक अंतिम चरण में, 27 किमी गोल मार्ग और ‘हनी विलेज’ परियोजना को बढ़ावा

Amravati Tourism News: जिलाधीश ने चिखलदरा स्कायवॉक और 27 किमी गोल मार्ग की समीक्षा की। आमझरी को 'हनी विलेज' के रूप में विकसित किया जाएगा और ट्रेकिंग सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।
Collector reviewed the Chikhaldara Skywalk and 27km circular route. Amjhari will be developed as 'Honey Village', alongside new trekking facilities and food processing.
जिलाधिकारी आशीष येरेकर तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Updated on

Amravati Skywalk Project News: अमरावती जिलाधीश आशीष येरेकर ने बताया कि चिखलदरा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्काय वॉक का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। लेकिन स्कायवॉक की लंबाई अधिक रहने से उसे मध्यभाग में आधार दिया जाएगा। साथ ही 27 किमी का गोल मार्ग विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिखलदरा में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सिडको के माध्यम से चिखलदरा में स्काय वॉक परियोजना की समीक्षा की गई है। स्काय वॉक की लंबाई अधिक होने के कारण इसके मध्य भाग में स्थायी आधार देना आवश्यक होगा, जिसके लिए वन विभाग से अनुमति ली जा रही है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बंदर या अन्य वन्यजीव स्काय वॉक पर न चढ़ सकें, इसके लिए प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाएंगे।

इसके अलावा चिखलदरा में 27 किलोमीटर का गोल मार्ग विकसित किया जाएगा। यह मार्ग वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाला होने के कारण इसके लिए वन विभाग की अनुमति ली जाएगी। वहीं ग्लो गार्डन परियोजना की संभावनाओं की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेकिंग और बिजली सुविधा पर भी ध्यान येरेकर ने कहा कि चिखलदरा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए नए प्रकल्पों की आवश्यकता है। यदि यहां ट्रेकिंग के विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, तो वर्षा ऋतु के बाद मार्च माह तक पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

आमझरी बनेगा 'हनी विलेज'

अमरावती जिलाधिकारी ने बताया कि आमझरी गांव को 'हनी विलेज' के रूप में विकसित किया जा रहा है। यदि यहां शबरी महामंडल द्वारा रिसॉर्ट परियोजना पर समन्वित रूप से कार्य किया गया, तो पर्यटकों की सुविधा में और वृद्धि होगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कोल्ड स्टोरेज और संतरा प्रक्रिया उद्योगों को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com