- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bjp 15 Rebel Candidates Suspended Amravati Corporation Election
Amravati News: भाजपा के 15 बाग़ी उम्मीदवार निलंबित, पालक मंत्री बावनकुले ने लिया कड़ा एक्शन
BJP Rebel Candidates: अमरावती में भाजपा ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले 15 बाग़ी उम्मीदवारों को निलंबित किया। पालक मंत्री बावनकुले के निर्देश पर यह कार्रवाई शहर अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे द्वारा क
- Written By: आंचल लोखंडे

BJP Rebel Candidates:अमरावती में भाजपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Elections: आगामी मनपा चुनाव में पक्षनिष्ठ उम्मीदवारों की अनदेखी के चलते इस बार विभिन्न प्रभागों में भाजपा में सबसे ज्यादा बगावत देखने को मिली। इस पर पार्टी ने बगावत करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया है। विपक्ष में जाने वाले अधिकांश उम्मीदवारों में अजीत पवार, शिंदे शिवसेना और निर्दलीय शामिल हैं।
भाजपा में पार्टी अनुशासन का उल्लंघन और अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ खुली बगावत करने के आरोप में 15 उम्मीदवारों को निलंबित किया गया। यह कार्रवाई पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देश पर शहर अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे द्वारा की गई।
संगठनात्मक अनुशासन खतरे में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित पदाधिकारियों ने पार्टी के अधिकृत निर्णयों को चुनौती दी और पार्टी हितों के खिलाफ गतिविधियां कीं। इन गंभीर कृत्यों को भारतीय जनता पार्टी के संविधान में निर्धारित अनुशासन, निष्ठा और संगठनात्मक मूल्यों का उल्लंघन माना गया। इन गतिविधियों के कारण पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा और संगठनात्मक अनुशासन खतरे में पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत; जानें राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
अकोला मनपा में बड़ा फर्जीवाड़ा! पूर्व महिला अधिकारी के नाम पर बांटे जा रहे थे सर्टिफिकेट, 3 कर्मचारी निलंबित
पुणे-नाशिक हाईवे पर भीषण जाम, चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में फंसे यात्री
ईंधन संकट के बीच पुणे के होटलों को मिलेगी PNG गैस सुविधा, एमएनजीएल और होटल एसोसिएशन की बैठक
ये भी पढ़े: लोकसभा बनाम विधानसभा: अजित पवार ने समझाया महाराष्ट्र के वोटर का गणित, क्यों बदली 5 महीने में तस्वीर?
पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं
पार्टी विरोधी आचरण के आधार पर विवेक चुटके, ज्योती वैद्य, गौरी मेघवानी, किशोर जाधव, अनिषा मनीष चौबे, सचिन पाटील, संजय वानरे, सतीश करेसिया, शिल्पा पाचघरे, दीपक गिरोलकर, योगेश वानखडे, मेघा हिंगासपुरे, संजय कटारिया, रश्मी नावंदर और धनराज चक्रे को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। डॉ. नितीन धांडे ने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और भविष्य में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Bjp 15 rebel candidates suspended amravati corporation election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 04:23 PMBCCI Naman Awards 2026: भारत के चैंपियन खिलाड़ी टीमें होंगे सम्मानित, जानें Live Streaming की A टू Z डिटेल
Mar 15, 2026 | 04:14 PMअटूट प्रयास की जीत: 13 साल पहले सतना से लापता हुआ ग्रेजुएट युवक ठाणे के मनोरुग्णालय से पहुँचा अपने घर
Mar 15, 2026 | 04:14 PMसोनम वांगचुक की रिहाई पर मजीद मेमन के कड़े सवाल: ‘NSA लगाया ही क्यों था, क्या सबूत हवा में उड़ गए?’
Mar 15, 2026 | 04:06 PMबंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत; जानें राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
Mar 15, 2026 | 04:06 PMहनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर टीम में जमकर चले लात-घूंसे, सिंगर गाते रहे हिट गाने
Mar 15, 2026 | 04:04 PMपाकिस्तान के चैंपियन कप्तान का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Mar 15, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM













