- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Corporation Birth Death Dept Staff Suspended Fraud
अकोला मनपा में बड़ा फर्जीवाड़ा! पूर्व महिला अधिकारी के नाम पर बांटे जा रहे थे सर्टिफिकेट, 3 कर्मचारी निलंबित
Akola Latest News: अकोला मनपा की बड़ी कार्रवाई। जन्म-मृत्यु विभाग के 3 कर्मचारी निलंबित। पूर्व महिला अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर के इस्तेमाल का खुलासा। दोषी कर्मियों का डंपिंग ग्राउंड में होगा तबादला।
- Written By: प्रिया जैस

अकोला न्यूज
Akola News: अकोला महानगरपालिका के जन्म-मृत्यू विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्थायी समिति के सभापति विजय अग्रवाल ने विभाग के तीन कर्मचारियों देवानंद तायडे, जामनीक और शरद डोंगरे पर तत्काल प्रशासकीय कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए निलंबन के निर्देश दिए हैं।
इन कर्मचारियों पर आरोप है कि वे बिना किसी कारण जन्म-मृत्यू प्रमाणपत्र जारी करने में लगभग एक माह का विलंब कर रहे थे, समीक्षा बैठक में गलत जानकारी दे रहे थे और पूर्व निबंधक महिला अधिकारी के नाम का अनुचित उपयोग कर रहे थे। इस कार्रवाई से मनपा के कामचोर कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
महापौर शारदा खेडकर, सभापति विजय अग्रवाल, उपमहापौर अमोल गोगे, आयुक्त डा. सुनील लहाने और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पाया गया कि नागरिकों को प्रमाणपत्र देने में लगातार विलंब हो रहा है और कर्मचारियों ने संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिए। इसके बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Employee Strike: पेंशन योजना पर सहमति, 27 अप्रैल से सरकारी दफ्तरों में लौटेगी सामान्य व्यवस्था
नागपुर: मिडिल ईस्ट तनाव का असर बरकरार, तेल कीमतों में मामूली राहत; शादी सीजन में महंगाई से रसोई पर दबाव
Nagpur: बेसा रोड बना जाम का जाल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई; अव्यवस्था पर उठे सवाल लोग परेशान
नागपुर बोर्ड की कार्यप्रणाली कटघरे में, RTI पर विवाद; पेपर लीक के बाद पारदर्शिता पर सवाल
प्रशासनिक जांच और तबादले के आदेश
जन्म-मृत्यू विभाग में कार्यरत डा. फवाज खान और अन्य लिपिकीय कर्मचारियों के खिलाफ भी नागरिकों और पार्षदों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं कि वे नागरिकों से अभद्र व्यवहार करते हैं। इस पर सभापति ने प्रशासन को जांच कर दोषी कर्मचारियों का तबादला डंपिंग ग्राउंड या कांजी हाऊस विभाग में करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें – सावधान! शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी, नवी मुंबई पुलिस ने महापे में पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर
महिला अधिकारी के नाम का दुरुपयोग
गंभीर मामला यह भी सामने आया कि पूर्व निबंधक डा. मनीषा बोरेकर, जो पांच-छह महीने पहले तक विभाग में कार्यरत थीं, उनके नाम और हस्ताक्षर का टोकन नागरिकों को दिया जा रहा था। यह उनके नाम का सीधा दुरुपयोग है। इस गंभीर मामले से यह स्पष्ट हुआ कि वरिष्ठ अधिकारी भी इस अनियमितता से अनभिज्ञ थे। इस पूरी कार्रवाई ने जन्म-मृत्यू विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और संकेत दिया है कि अब मनपा प्रशासन को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।
Akola municipal corporation birth death dept staff suspended fraud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
Apr 25, 2026 | 09:51 AMChhatrapati Sambhajinagar मनपा का विदेशी दौरा विवादों में, 1600 करोड़ का कर्ज और 40 लाख का टूर
Apr 25, 2026 | 09:45 AMथोड़ी देर में जारी होगा UK Board Result, वेबसाइट क्रैश हो तो घबराएं नहीं, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें परिणाम
Apr 25, 2026 | 09:40 AMMaharashtra Employee Strike: पेंशन योजना पर सहमति, 27 अप्रैल से सरकारी दफ्तरों में लौटेगी सामान्य व्यवस्था
Apr 25, 2026 | 09:37 AMनागपुर: मिडिल ईस्ट तनाव का असर बरकरार, तेल कीमतों में मामूली राहत; शादी सीजन में महंगाई से रसोई पर दबाव
Apr 25, 2026 | 09:37 AMWeekly Horoscope 26 April to 2 May: बुद्ध पूर्णिमा पर महासंयोग! इन 5 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत
Apr 25, 2026 | 09:34 AMमराठी सिखाएंगे, जबरदस्ती नहीं करेंगे, ऑटो-टॅक्सी चालकों के लिए भाषा नियम पर CM Devendra Fadnavis का सॉफ्ट रुख
Apr 25, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM












