-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sarfaraz Ahmed Retirement From International Cricket Pakistan Champions Trophy 2017
पाकिस्तान के चैंपियन कप्तान का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Pakistan Cricket: पाकिस्तान को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनकी अपनी कप्तानी में पाक टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला।

साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Sarfaraz Ahmed Announces Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। करीब दो दशक तक पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने वाले सरफराज के इस फैसले के साथ ही उनके शानदार करियर का अंत हो गया। कराची में जन्मे सरफराज ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाई और टीम को कई यादगार जीत दिलाईं।
तीनों फॉर्मेट में शानदार रहा करियर
सरफराज अहमद ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 6164 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने स्टंप के पीछे 315 कैच पकड़े और 56 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया। सरफराज को पाकिस्तान के भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाजों में गिना जाता है।
कप्तान के रूप में भी छोड़ी छाप
सरफराज अहमद ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 100 इंटरनेशनल मैचों में टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 टीम बना था। यही नहीं, उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 11 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और कई टीमों का क्लीन स्वीप भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
2017 चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत
सरफराज अहमद की कप्तानी का सबसे यादगार पल 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी रही। इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ सरफराज पाकिस्तान के पहले कप्तान बने जिन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई। इससे पहले वह पाकिस्तान को 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी दिला चुके थे। इस तरह वह जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पाकिस्तान के इकलौते कप्तान बने।
कई युवा खिलाड़ियों को दिया मौका
सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट को कई भविष्य के सितारे भी मिले। उनकी अगुवाई में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, फखर जमान, इमाम-उल-हक, शादाब खान और फहीम अशरफ जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर मौका मिला। इसके अलावा सरफराज के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में 10 कैच लेने का पाकिस्तान रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: ‘सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला…’, संजू को लेकर भारतीय टीम के कोच ने किया बड़ा खुलासा
संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज अहमद ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल उनके लिए बेहद खास रहा। सरफराज ने अपने साथियों, कोच, परिवार और फैंस का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पाकिस्तान की कप्तानी करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था।
Sarfaraz ahmed retirement from international cricket pakistan champions trophy 2017
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














