Amravati: 'पहले रोजगार दो, फिर सौंदर्यीकरण', बडनेरा में अतिक्रमण दल को नागरिकों ने घेरा

Badnera Zone 4 Encroachment: बडनेरा जोन 4 में अतिक्रमण दल की कार्रवाई से पहले नागरिकों ने रास्ता रोक हॉकर्स जोन बनाने की मांग की।
Badnera Zone 4 Encroachment: बडनेरा जोन 4 में अतिक्रमण दल की कार्रवाई से पहले नागरिकों ने रास्ता रोक हॉकर्स जोन बनाने की मांग की।
नागरिकों ने रास्ता रोका (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Municipal Corporation: सौंदर्यीकरण के नाम पर गरीब और रोज कमाने वाले तथा अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों को बार-बार कार्रवाई कर परेशान करने से नागरिकों में नाराजगी है। हॉकर्स जोन न होने के कारण छोटे-मोटे व्यवसाय करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते जब बडनेरा के अलमास गेट के पास मनपा अतिक्रमण दल कार्रवाई के लिए पहुंचा, तब यहां के फुटकर व्यवसायियों और कुछ समाजसेवियों ने दल का रास्ता रोककर पहले हॉकर्स जोन बनाने और फिर कार्रवाई करने की मांग की।

समाजसेवियों और फुटकर व्यापारियों ने किया विरोध

बडनेरा जोन क्रमांक 4 में मनपा के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते के कर्मचारी जुनी बस्ती स्थित अलमास गेट परिसर में पहुंचे। तब यहां मौजूद कुछ समाजसेवियों और फुटकर व्यापारियों ने इसका विरोध किया और कार्रवाई रोकने की मांग की। नागरिकों का कहना था कि हमारा सौंदर्यीकरण का विरोध नहीं है, मगर पहले मनपा नागरिकों को रोजगार मुहैया कराए।

फुटकर व्यापारियों के लिए हॉकर्स जोन की व्यवस्था की जाए, ताकि रोज कमाने वाले लोगों और उनके परिवार का भरण-पोषण सुनिश्चित किया जा सके। फिर कार्रवाई में हम सहयोग करेंगे। इस दौरान थोड़े समय के लिए परिसर का माहौल गरमा गया, किंतु नागरिकों और मनपा तोड़ू दस्ते के आपसी समन्वय की वजह से बात बिगड़ने से रही और दस्ता बिना कार्रवाई किए आगे बढ़ गया।

हमें कोई जानकारी नहीं

इस संबंध में बडनेरा जोन क्रमांक 4 के सहायक आयुक्त धनंजय शिंदे से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हमें सिर्फ पत्र आता है। कार्रवाई अतिक्रमण दल द्वारा की जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com