Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: अंजनगांव सुर्जी के नहर में मिला अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका से मची सनसनी

Amravati Crime News: अंजनगांव सुर्जी के जहानपुर में नहर के पास एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप, सिर पर चोट के निशान और टायरों के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस जांच जारी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 12, 2026 | 06:11 PM

अमरावती अंजनगांव सुर्जी के नहर में मिला अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका से मची सनसनी पुलिस जांच जारी तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Murder Case News: अंजनगांव सुर्जी के शहानूर से खोडगांव मार्ग पर स्थित नहर में एक अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना मौजा जहानपुर (वाघडोह) के समीप सामने आई है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर वाहन के टायर के निशान तथा ज्वलनशील पदार्थ (तेल) के उपयोग के संकेत मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नितिन केशवराव बडवाईक के खेत के समीप शहानूर बांध से खोडगांव पांढरी की ओर जाने वाली नहर के पास खेतिहर मजदूर जनार्दन गभने सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे फसल पर छिड़काव करने पहुंचे थे।

उन्होंने नहर के भीतर बने गड्डेनुमा हिस्से से धुआं उठता देखा। पास जाकर देखने पर उन्हें वहां एक शव जलती अवस्था में दिखाई दिया। घटना बराक अवस्था दुरावाटका पुलिस पाटिल सुभाष काकड़ को सूचना दी। पथरोट के थाना प्रभारी अभय चौथंनकर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए थे। मृतक की आयु 25 से 35 वर्ष पुलिस उपविभागीय अधिकारी मनीष ठाकरे ने नागरिकों से क्षेत्र में 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग का कोई व्यक्ति लापता है, तो वे तत्काल पुलिस उपविभागीय कार्यालय या पथरोट पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की अपील की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Parbhani Mayor: शिवसेना UBT ने मुस्लिम को बनाया मेयर, बीजेपी ने पूछा- उद्धव जी, क्या यही है आपका नया हिंदुत्व?

मुंबई एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक खजाने की तस्करी नाकाम, मुगलकालीन और कुषाण साम्राज्य के दुर्लभ सोने के सिक्के जब्त

Stamp Scam: मुंबई पुलिस ने दिल्ली-बिहार तक फैले नकली स्टैंप गिरोह को दबोचा, 8 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन उजागर

अमरावती: ई-राशन कार्ड की सुस्त रफ्तार, 3.77 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी अब भी अधूरी

यह भी पढ़ें:- अमरावती: ई-राशन कार्ड की सुस्त रफ्तार, 3.77 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी अब भी अधूरी

सिर पर चोट के निशान

अमरावती पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालकर प्राथमिक जांच की गई। प्रथम दृष्टया मृतक पुरुष प्रतीत होता है। सिर पर चोट के निशान तथा हाथ-पैर पर मिले संकेतों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि संभवतः उसके हाथ-पैर बांधकर उसे गड्ढे में डालकर जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शव को उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Anjangaon surji half burnt body found pathrot police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 06:11 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Amravati Crime
  • Crime News
  • Maharahstra News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.