Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की

Akola Voter List: अकोला जिले में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान का आगाज हुआ है। बीएलओ 29 जुलाई तक घर-घर जाकर गणनापत्र भरवाएंगे। टोल-फ्री नंबर 1950 भी जारी किया गया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 02, 2026 | 05:19 PM

जिलाधिकारी वर्षा मीणा जन अपील बीएलओ दौरा (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Akola Voter List Revision Campaign: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अकोला जिले में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण अभियान प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने सभी नागरिकों से पुरजोर अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को सही एवं संपूर्ण जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

पुनर्निरीक्षण कार्य के अंतर्गत बीएलओ (BLO) 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संपर्क करेंगे। इस दौरान वे नागरिकों को एक गणनापत्र उपलब्ध कराएंगे, जिसमें नागरिकों को अपनी सटीक और अद्यतन जानकारी भरकर जमा करनी होगी। यह प्रक्रिया बेहद सरल एवं शीघ्र पूरी होने वाली है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस कार्य को सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सहायता केंद्र और टोल-फ्री नंबर

नागरिकों की सुविधा हेतु अकोला जिला जिलाधिकारी कार्यालय में एक विशेष सहायता कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 1950 पर भी किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस प्रारूप सूची पर प्राप्त होने वाले सभी दावों एवं आपत्तियों का पूरी तरह निपटारा करने के बाद, अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

छठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?

मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव

भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव

अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान

यह भी पढ़ें:- अमरावती पुलिस विभाग में रिटायरमेंट समारोह के साथ पदोन्नति का उत्साह; 6 कर्मचारियों को लगे स्टार और बैज

कार्य की समीक्षा की

विशेष पुनर्निरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने सभी विभाग प्रमुखों की बैठक आयोजित की. बैठक में जि.प. मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेश परंडेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य राष्ट्रीय कर्तव्य है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी अधिकारियों। कर्मचारियों और संबंधित घटकों की जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने नागरिकों से पुनः आग्रह किया कि वे बीएलओ को सही जानकारी दें। ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की खामी न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है।

Shirajgaon kasba megha river bridge blocked traffic jam mserdc pwed 2026 amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 05:19 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.