Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati Crime: फ्रेजरपुरा में किराना दुकान से नकदी और राशन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Frazerpura Theft: अमरावती के राजापेठ और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्रों में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। एमआईडीसी स्थित रिफाइनरी के सुपरवाइजर पर तेल के डिब्बे चोरी कर बेचने का आरोप है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 04, 2026 | 02:58 PM

Frazerpura Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Theft News: अमरावती शहर के राजापेठ और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्रों में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहला मामला राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र के एमआईडीसी स्थित भुवनेश्वरी रिफाइनरी लिमिटेड का है। कंपनी के मैनेजर अजयसिंग चंद्रदीप सिंग (45, सामरा नगर, अमरावती) की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर प्रदीप कोल्हे (45, नारायण नगर, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुपरवाइजर ने किए तेल के डिब्बे चोरी

अजयसिंग ने शिकायत में बताया कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी में तेल के डिब्बों का हिसाब कम मिल रहा था। संदेह होने पर जब उन्होंने छानबीन की, तो पता चला कि सुपरवाइजर प्रदीप ने गुप्त रूप से तेल के डिब्बे निकालकर बेच रहा था। 28 जून को मैनेजर ने तेल के डिब्बे ले जा रही गाड़ी का पीछा भी किया, जहां आरोपी ने अपने घर के पास गाड़ी रोककर 5 डिब्बे उतारे। आरोपी ने कंपनी से कुल 30 हजार रुपये कीमत के 12 तेल के डिब्बे चोरी कर बेचे हैं। राजापेठ पुलिस ने अजयसिंग की शिकायत पर प्रदीप कोल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

किराना दुकान का शटर तोड़कर माल उड़ाया

दूसरा मामला फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के गजानन नगर का है। यहां रहने वाले 67 वर्षीय कृष्णा मारोतराव निभोरकर की हनुमान मंदिर के पास दुकान है। 1 जुलाई की रात को वे हमेशा की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो पाया कि दुकान के दरवाजे की पट्टी टूटी हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

अंडरग्राउंड केबलिंग के नाम पर नागपुर की सड़कें खोदकर भूली कंपनियां; विधायक ठाकरे ने महावितरण को दी चेतावनी

Amravati District: शिराजगांव कसबा थाना में आवास संकट, पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहने को मजबूर

पुलिस थाने में घुसा पानी, सड़क पर चल रही है रबर बोट, नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी पार कर काम पर जा रहे लोग

गड़चिरोली के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरू होंगे प्रवेश

ये भी पढ़े: Melghat News: स्मार्ट मीटर को लेकर मेलघाट में बढ़ा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी

किसी अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे में दुकान में घुसकर तेल के पैकेट के 6 बॉक्स कीमत 10 हजार 800 रुपये, 15 किलो चावल, 15 किलो तुअर दाल, 15 किलो चना दाल, 15 किलो मूंगफली दाना और गल्ले में रखे 600 रुपये नगद सहित कुल 17 हजार 895 रुपये के माल पर हाथ साफ किया। कृष्णा निंभोरकर की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

Amravati theft cases rajapeth frazerpura news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.