अमरावती में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया मामला

Kurha Police Station: अमरावती के कुर्हा थाना क्षेत्र में चोरी की तीन बड़ी घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
kurha theft cases amravati house ginning ghat robbery
Kurha Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kurha Theft Case: कुर्हा थाना क्षेत्र में चोरी की तीन अलगअलग बड़ी वारदातें सामने आई हैं। चोरों ने एक रिहायशी मकान, एक जीनिंग फैक्ट्री और तीर्थस्थल कौण्डण्यपुर के नदी घाट को निशाना बनाते हुए कुल 4 लाख 58 हजार रुपये से अधिक के माल पर हाथ साफ किया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। चोरों ने अलमारी से उड़ाए 2.26 लाखपहली घटना ग्राम वर्हा में सामने आई, जहां वासुदेव सखारामजी चोपकर 62 के घर में घुसकर चोरों ने हाथ साफ किया।

वासुदेव घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ सो रहे थे। रात के समय जब उनकी पत्नी जागीं, तो उन्हें स्टोर रूम की अलमारी खुली मिली। चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखी 1 लाख 50 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र और लॉकेट सहित कुल 2 लाख 26 हजार 100 रूपए का माल चोरी किया। जीनिंग से एल्युमिनियम बंडल उड़ाएदूसरी वारदात ग्राम अंजनसिंगी में स्थित अग्रवाल जीनिंग परिसर में हुई।

कुर्हा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक

महावितरण के सरकारी इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर पीयूष गजानन रंभाड़ 35, अमरावती का यहां पिछले एक महीने से काम चल रहा है। अज्ञात चोरों ने जीनिंग परिसर में रखे एल्युमिनियम कंडक्टर वायर के 4 भारी बंडल चुरा लिए। चोरी गए 384 किलो वायर की कुल कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है।स्नान के दौरान महिला का मंगलसूत्र गायबतीसरी घटना प्रसिद्ध तीर्थस्थल कौण्डण्यपुर के वर्धा नदी घाट पर हुई।

तीन वारदातों में 4.58 लाख की चोरी

अकोला डाबकी रोड निवासी सरला रमेश उकलकर 60 अपने रिश्तेदारों के साथ यहां दर्शन के लिए आई थीं। जब वे नदी में स्नान कर रही थीं, तभी अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से उनके गले से 94 हजार 652 रूपए मूल्य की 13.5 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी किया। कुर्हा पुलिस ने इन तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज किए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com