पुलिस थाने में घुसा पानी, सड़क पर चल रही है रबर बोट, नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी पार कर काम पर जा रहे लोग
Vasai Nalasopara Heavy Rain Waterlogging: पालघर के वसई और नालासोपारा में मूसलाधार बारिश से हाहाकार। तुलिंज पुलिस थाने में पानी घुसा, वसई की सड़कों पर चलीं रबर बोट।
- Written By: अनिल सिंह
नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी में पार कर काम पर जा रहे लोग (डिजाइन तस्वीर, फोटो क्रेडिट-X)
Vasai Nalasopara Heavy Rain: महाराष्ट्र के तटीय जिलों में मानसून की भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई और नालासोपारा इलाकों में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि शहर की प्रमुख सड़कें और रिहायशी इलाके नदियों में तब्दील हो चुके हैं।
जलभराव का आलम यह है कि आम जनता को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन को सड़कों पर रबर बोट उतारनी पड़ी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वसई-विरार, महाराष्ट्र: लगातार बारिश के कारण सकवार क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सकवार नेशनल हाईवे क्षेत्र स्थित एक घर में फंसे लोगों को वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीएमसी) की अग्निशमन एवं आपदा बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान 2 बच्चों, 2… pic.twitter.com/1H9lDdTGtP — IANS Hindi (@IANSKhabar) July 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Amravati District: शिराजगांव कसबा थाना में आवास संकट, पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहने को मजबूर
गड़चिरोली के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरू होंगे प्रवेश
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
महाराष्ट्र में दूध मिलावटखोरों की खैर नहीं, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे सख्त, भ्रामक विज्ञापन पर 10 लाख जुर्माना
सकवार हाईवे पर रबर बोट से रेस्क्यू
पालघर जिले के वसई स्थित सकवार हाईवे पर जलभराव के कारण सैकड़ों लोग और वाहन फंस गए हैं। स्थिति को भांपते हुए राहत और बचाव कर्मी रबर बोट के साथ मौके पर तैनात हैं और फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। इसके साथ ही, मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे भारी गाड़ियां और कारें पानी में आधी डूबी हुई नजर आ रही हैं। इस हाईवे पर यातायात रेंग-रेंग कर चल रहा है और कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
ये भी पढ़ें- 30 मिनट तक रुकी रही मेट्रो, भारी बारिश के बीच दहशत में पैसेंजर, दहिसर-कांदरपाड़ा के बीच तकनीकी खराबी
Palghar | पालघरमध्ये मुसळधार पाऊस! रस्ते बंद, पूरस्थिती#Palghar #HeavyRain #PalgharRain #FloodSituation #Monsoon pic.twitter.com/oUB9s71hH9 — Navarashtra (@navarashtra) July 4, 2026
तुलिंज पुलिस स्टेशन में घुसा पानी, पुलिसकर्मी परेशान
भारी बारिश की मार से सरकारी दफ्तर और सुरक्षा व्यवस्था भी अछूती नहीं रही है। नालासोपारा के विभिन्न निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे तुलिंज पुलिस स्टेशन के भीतर भी पानी घुस गया है। पुलिस स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर और कमरों में पानी भर जाने के कारण फाइलों को बचाने और दैनिक कामकाज निपटाने में पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस स्टेशन परिसर पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रहा है।
Tulinj police station, built illegally over a covered #DRAIN, now stands SUBMERGED in DRAINwater. How many more #monsoons will it endure before the authorities FINALLY act? Cops are scrambling to save case files, electronic equipment and furniture #Nalasopara #MBVV_Police pic.twitter.com/ExVHSqInmN — Diwakar Sharma (@DiwakarSharmaa) July 4, 2026
पेट के लिए जान जोखिम में
नालासोपारा के संतोष भुवन और उसके आसपास के श्रमिक बहुल इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। यहां रहने वाले मध्यमवर्गीय और दिहाड़ी मजदूर वर्ग के लोग कमर तक भरे गंदे पानी को पार करके अपने काम और दफ्तरों के लिए निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल मानसून में उनकी यही नियति बन जाती है। मौसम विभाग ने पालघर जिले के लिए पहले ही भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, जिससे आने वाले कुछ घंटों में मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है।
