Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंडरग्राउंड केबलिंग के नाम पर नागपुर की सड़कें खोदकर भूली कंपनियां; विधायक ठाकरे ने महावितरण को दी चेतावनी

Nagpur Power Supply News: नागपुर विधायक विकास ठाकरे ने महावितरण से रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल रद्द करने और बार-बार बिजली कटौती व अधूरी सड़क मरम्मत की समस्याएं दूर करने की मांग की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 04, 2026 | 03:01 PM

विकास ठाकरे, महावितरण, बिजली बिल,(साेर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Solar Supply Issues: नागपुर कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने महावितरण के मुख्य अभियंता राजेश नाईक से मुलाकात कर बिजली ग्राहकों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। जिन ग्राहकों के घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगा हुआ है उनके भी बिल 40-50 हजार रुपयों तक दिए गए हैं जिससे ग्राहक संकट में आ गए हैं।

उन्होंने गलत व अत्यधिक बिजली बिलों को तत्काल रद्द करने की मांग की। उन्होंने बताया कि नागपुर शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर भी बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, उद्योगों और अस्पतालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बारिश में बिजली कटौती पर कांग्रेस का सवाल

मेंटेनेंस के नाम पर जब रोज ही बिजली बंद की जाती है तो फिर हल्की बारिश में आपूर्ति कैसे ठप हो जाती है। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केवल बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद सड़क और फुटपाथों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की जाती जिससे नागरिकों को भारी असुविधा होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

Amravati Crime: फ्रेजरपुरा में किराना दुकान से नकदी और राशन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Amravati District: शिराजगांव कसबा थाना में आवास संकट, पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहने को मजबूर

पुलिस थाने में घुसा पानी, सड़क पर चल रही है रबर बोट, नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी पार कर काम पर जा रहे लोग

गड़चिरोली के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरू होंगे प्रवेश

उन्होंने मांग की कि कार्य पूरा होते ही सड़कों एवं फुटपाथों का तत्काल समतलीकरण किया जाए। इस अवसर पर संजय महाकालकर, कांग्रेस के पार्षद तथा पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ठाकरे ने नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की।

यह भी पढें:- नागपुर मनपा का कड़ा रुख: सड़क घेरकर ट्रैफिक जाम करने वाले अवैध व्यवसायी पर सीधे FIR दर्ज करने के निर्देश

बिना सहमति न लगाएं स्मार्ट मीटर

ठाकरे ने मांग की कि उपभोक्ताओं की पूर्व सहमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, साथ ही स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में हो रही अनियमित वृद्धि, रूफटॉप सोलर प्रणाली वाले उपभोक्ताओं को आ रहीं समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने नाईक को बताया कि बिना किसी तकनीकी कारण के सही ढंग से कार्यरत डिजिटल बिजली मीटरों को बदला जा रहा है और शिकायतों की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।

Mla vikas thakre raises power bill rooftop nagpur solar supply issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 03:01 PM

Topics:  

  • Electricity Problem
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Power Cuts
  • Solar Power Project

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.